Virat Kohli Special Cake Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा का जन्मदिन 1 मई को आता है. अब उनके जन्मदिवस के कई महीनों बाद बेंगलुरु की एक बेकर (Baker), उथिष्टा कुमार ने विराट और अनुष्का के साथ एक तस्वीर साझा की है. इसी पोस्ट में उन्होंने उस केक की तस्वीर भी शेयर की है, जिसे विराट ने अनुष्का के लिए बनवाया था.

उथिष्टा कुमार पहली तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी फोटो में उन्होंने चॉकलेट केक की तस्वीर शेयर की, जो देखने में बहुत स्वादिष्ट लग रहा है. उथिष्टा ने कैप्शन में लिखा, “ये तब की तस्वीर है जब अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के मौके पर विराट कोहली मुझसे केक बनवाने आए थे. मैं जानती थी कि मुझे कुछ स्पेशल तैयार करना होगा. बर्थडे के मौके पर भा चॉकलेट केक से बेहतर क्या हो सकता है.”

महान विराट कोहली

उथिष्टा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वो कभी वीकेंड्स पर अपनी मां का ओवन इस्तेमाल में लेकर केक बनाया करती थीं. अब उन्होंने इस युग के सबसे महान भारतीय एथलीटों में से एक विराट कोहली की मांग पर केक बनाया है. यह 8 साल का सफर उनके लिए बहुत यादगार और खास रहा है.


अनुष्का ने कहां मनाया था जन्मदिन?

याद दिला दें कि अनुष्का शर्मा ने इस साल 1 मई को अपना जन्मदिन बेंगलुरु में बनाया था. उस समय लोकप्रिय शेफ मनु चंद्रा ने अनुष्का के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की थी. उस तस्वीर में IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस भी मौजूद रहे.

दूसरी ओर विराट ने अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर कई सारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कीं. उन्होंने कैप्शन में प्यार भरा संदेश देते हुए लिखा, “मुझे अगर तुम ना मिली होती तो शायद मैं अपने जीवन में भटक चुका होता. मेरी तरफ से जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. तुम हमारे जीवन का प्रकाश हो.”

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली को स्लेजिंग से नहीं पड़ता फर्क…, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान का खुलासा; 6 साल पहले जमकर हुई थी बहस





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp