दुनियाभर में विराट कोहली के करोड़ों फैंस हैं, जो इस स्टार बल्लेबाज की एक झलक पाने को तरसते हैं. कुछ लोगों पर ऐसा जुनून सवार होता है, जो अपने पसंदीदा एथलीट के लिए सारी हदें पार कर देते हैं. एक ऐसा ही फैन मोमेंट राजकोट में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच से पहले देखा गया.

15 लाख का फोन कवर

विराट कोहली के एक फैन की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. दरअसल ये फैन खास Iphone कवर के साथ दिखाई दिया, जो सूरत से राजकोट आया था. इस कवर पर विराट कोहली की तस्वीर तराशी गई थी. विराट के फैंस पहले भी उन्हें ब्रेसलेट और पेंटिंग जैसे कीमती तोहफे देते रहे हैं.

बताया जा रहा है कि ये व्यक्ति इस खास IPhone कवर को विराट कोहली को गिफ्ट करना चाहता था. ये कोई आम कवर नहीं है, बल्कि इसे सोने (गोल्ड) से बनाया गया है और इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है.

विराट कोहली अपनी पिछली 5 ODI पारियों में कुल मिलाकर 469 रन बना चुके थे. उन्होंने लगातार 5 पारियों में पचास से अधिक स्कोर बनाया था, लेकिन राजकोट में ऐसा नहीं कर पाए.

दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने विराट कोहली

आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें विराट दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. विराट के अब 785 रेटिंग अंक हो गए हैं, वहीं दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं, उन्हें भी एक स्थान का फायदा हुआ है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों वनडे मैचों में फ्लॉप रहने वाले रोहित शर्मा पहले से तीसरे स्थान पर चले गए हैं. शुभमन गिल ने वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में पांचवें स्थान को बरकरार रखा है. वहीं उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 10वें स्थान को सुरक्षित रखा है.

यह भी पढ़ें:

क्या दूसरे देशों से खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सच में नहीं मिल रहा भारत का वीजा? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp