पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शोएब मलिक ने अपनी चौथी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी. बीते कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर मलिक की चौथी शादी को लेकर चर्चा है. कहा जा रहा है कि 2024 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी करने वाले मलिक अब चौथी शादी की तरफ देख रहे हैं. 

इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए मलिक ने कहा कि मेरा नाम उन लोगों से जोड़ा जा रहा है जिनसे मैं कभी मिला भी नहीं हूं. आपको बता दें कि चौथी शादी के लिए मलिक का नाम पाक एक्ट्रेस लाइबा खान से जोड़ा जा रहा है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि लाइबा की कुछ वक्त पहले ही शादी हुई है. 

मलिक ने दिया बयान

सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए शोएब मलिक ने कहा, “2023 की शुरुआत में मेरी पहली शादी खत्म हुई. दोनों की सहमति के साथ फैसला हुआ कि हम हमारे बच्चे की को-पेरंटिंग करेंगे. इसके बाद ही मैंने फिर से शादी की. मैंने अपनी फैमिली की इज्जत के लिए हमेशा अपनी प्राइवेट लाइफ को प्राइवेट रखने की कोशिश की है. हालांकि मेरी चुप्पी को स्वाभाविक मान लिया गया है.”

आगे कहा, “जब से मेरी दूसरी शादी हुई है, मेरा नाम उन लोगों से जोड़ा जाने लगा है जिनसे मैं कभी मिला भी नहीं हूं. यह मेरी रेपुटेशन खराब करने की कोशिश है. बिना वेरीफाई किए मेरी इजाजत के बगैर मेरी निजी जिंदगी के बारे में स्टोरी लिखी गई है. मेरी वाइफ को उन चीजों के लिए बुरा-भला कहा गया, जिसमें वह कभी शामिल नहीं थी. यह अस्वीकार्य है.”

एक हद होती है

मलिक ने आगे कहा, “मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि मेरी या किसी की भी निजी जिंदगी के बारे में गलत जानकारी फैलाने से बचें. पब्लिक फिगर के रूप में मैं जानता हूं कि सपोर्ट से साथ-साथ आलोचना होती है. लेकिन एक हद होती है. प्राइवेसी तोड़ना या रेपुटेशन खराब करना लाइन क्रॉस कर देता है.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp