पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 का मैच पल्लेकेले में खेला जा रहा है. यह विशेष रूप से पाक टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जो उसी पर भारी पड़ता दिखा. जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन का पहला स्पेल पाक बल्लेबाजों पर भारी पड़ा. सैम अयूब और कप्तान सलमान आगा ने सस्ते में अपना विकेट खो दिया.

यह दोनों ही टीमों का सुपर-8 में दूसरा मैच है. यहां जान लीजिए अगर पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों हार मिलती है, तो क्या वह सेमीफाइनल की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो जाएगा. यहां समझ लीजिए पाकिस्तान के क्वालीफाई करने का पूरा गणित.

क्या पाकिस्तान हो जाएगा बाहर?

आज इंग्लैंड के खिलाफ हारने पर भी पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं होगा. आज हारने पर भी उसकी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद कायम रहेगी. आपको बता दें कि पाकिस्तान का अभी एक अंक है, जो उसे न्यूजीलैंड के साथ मैच रद्द होने के बाद मिला था. पाकिस्तान अगले मैच में श्रीलंका को हराकर हरा देता है तो उसके 3 अंक हो जाएंगे. मगर अगले मैच में केवल श्रीलंका पर जीत उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं होगी.

ऐसे सेमीफाइनल में जाएगा पाकिस्तान

आज पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों हार मिली तो उसे कामना करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने अगले दोनों मैच हार जाए और अपना अगला मैच श्रीलंका के विरुद्ध जीत जाए. इससे पाकिस्तान के कुल 3 अंक हॉ जाएंगे, जबकि श्रीलंका के 2 और न्यूजीलैंड एक अंक पर सिमट कर रह जाएगा. वहीं इंग्लैंड तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जाएगा, वहीं पाकिस्तान 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर फिनिश करेगा.

यह भी पढ़ें:

भारत के खिलाफ मैच से पहले जिम्बाब्वे के हेड कोच ने दिया बड़ा बयान, जो कहा वो हर भारतीय को जानना चाहिए



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp