Irfan Pathan Danced To The Song Afghan Jalebi: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को 61 रन की शानदार जीत मिली. इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल है, लेकिन पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के खास वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है. दरअसल, इरफान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में पाकिस्तान की हार पर चुटकी ली है. जिसे देखने के बाद पूरे पाकिस्तानियों को मिर्च लग गई होगी.

इरफान ने अफगान जलेबी पर किया डांस

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच हुए मैच के तुरंत बाद इरफान पठान ने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे मशहूर गाने अफगान जलेबी पर नाचते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘पड़ोसियों, संडे कैसा रहा?’ इरफान का ये अंदाज सीधे तौर पर पाकिस्तानी फैंस की ओर एक मजाकिया तंज था, जो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया. ये पहली बार नहीं है, बल्कि इरफान इससे पहले एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी में भी इसी गाने पर डांस कर जश्न मना चुके हैं, जो अब उनकी पहचान बन चुका है.

मैदान पर टीम इंडिया का सुपर संडे

इरफान पठान के जश्न की असली वजह टीम इंडिया की पाकिस्तान पर जीत रही. मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने महज 40 गेंदों पर 77 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को 175 के स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने तिलक वर्मा के साथ 87 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पाकिस्तान के स्पिन अटैक को पूरी तरह बेअसर कर दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज 114 रनों पर सिमट गई.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की 8-1 ऐतिहासिक बढ़त

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मिली जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 रिकॉर्ड बढ़त बना ली है. दरअसल, इस टूर्नामेंट में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 8 बार बाजी मारी है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक जीत नसीब हुई है.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp