आईसीसी ने आज बुधवार (18 फरवरी) को रैंकिंग अपडेट कर दी है, जिसमें ईशान किशन टॉप-10 में आ गए हैं. ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली थी. इससे पिछले मैच में नामीबिया के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक जड़ा था. ईशान 17 पायदान ऊपर आ गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला शतक लगाने के बाद पथुम निसांका को भी 3 पायदान का फायदा हुआ है. पिछले दोनों मैच में शून्य पर आउट हुए अभिषेक शर्मा को रैंकिंग में कोई नुकसान नहीं हुआ है, वह अभी भी नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं.

किशन किशन पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए थे. आर प्रेमदासा की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार थी, जिसपर ईशान किशन ने ताबड़तोड़ 77 रनों की पारी खेली. दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ भी ईशान ने 61 रन बनाए थे. इन 2 शानदार पारियों का ईनाम उन्हें आईसीसी ने दिया. वह 17 पायदान ऊपर आकर टॉप-10 में शामिल हो गए हैं.

ईशान किशन 8वें नंबर पर पहुंचे

कुछ हफ्ते पहले ईशान किशन आईसीसी रैंकिंग के टॉप-50 में भी नहीं थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारियों ने उन्हें ऊपर पहुंचाया, यही फॉर्म उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भी जारी रखा और टॉप-10 में एंट्री मार ली. ईशान अभी 732 रेटिंग के साथ टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-8 पर आ गए हैं. तिलक वर्मा को भी एक पायदान का फायदा हुआ है, वह चौथे नंबर पर आ गए.

तीसरे नंबर पर पहुंचे निसांका

पथुम निसांका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक जड़ा था, जिसकी मदद से श्रीलंका ने जीत दर्ज की और ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया. निसांका 3 पायदान ऊपर आकर नंबर-3 (786 रेटिंग) पर काबिज हो गए हैं.

अभषेक शर्मा नंबर-1 टी20 बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं. अमेरिका के खिलाफ शून्य पर आउट हुए अभिषेक नामीबिया के खिलाफ नहीं खेले थे. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने वापसी की, लेकिन इसमें भी बिना खाता खोले आउट हो गए. भारत का ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच आज नीदरलैंड के साथ है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp