Mushfiqur Rahim: अमेरिका-इजराइल बनाम ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है. इस जंग के बीच बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम सऊदी अरब में फंस गए, जो हज करके अपने मुल्क वापस लौट रहे थे. मुश्फिकुर ने सोशल मीडिया के जरिए अपडेट शेयर किया. बता दें कि हालात बिगड़ने के चलते तमाम देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिसके चलते दुनियाभर में तमाम लोग एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं. 

फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए मुश्फिकुर रहीम ने लिखा, “मैं हज और उमरा के लिए मक्का आया था. हज पूरा करके बांग्लादेश वापस दुबई के जरिए जा रहा था. हम आज सुबह जेद्दा से दुबई के लिए EK 0806 फ्लाइट से रवाना हुए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण सभी फ्लाइटें जेद्दा लौट आईं और अब मैं हजारों यात्रियों के साथ जेद्दा हवाई अड्डे पर फंसा हुआ हूं.”

बांग्लादेश पहुंचने का कोई अता-पता नहीं

मुश्फिकुर ने आगे लिखा कि सिर्फ अल्लाह ही जानता है कि कि अब हम कब और कैसे बाकी बांग्लादेशी लोगों के साथ ढाका पहुंचेंगे. दुआ की दरखास्त.

मुश्फिकुर रहीम का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बात करें मुश्फिकुर रहीम के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने 100 टेस्ट, 274 वनडे और 102 टी इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. टेस्ट की 184 पारियों में मुश्फिकुर ने 38.75 की औसत और 48.52 के स्ट्राइक रेट से 6510 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 13 शतक और 28 अर्धशतक निकले. उनका हाई स्कोर 219* रनों का है. 

इसके अलावा वनडे की 256 पारियों में उन्होंने 36.42 की औसत से 7795 रन बना लिए हैं. वनडे में मुश्फिकुर के बल्ले से 9 शतक और 49 अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें हाई स्कोर 144 रनों का रहा. वहीं टी20 इंटरनेशनल की 93 पारियों में उन्होंने 19.48 की औसत और 115.03के स्ट्राइक रेट से 1500 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल रहे. उनका हाई स्कोर 72* रनों का है. 

 

ये भी पढ़ें: कितने बजे शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज का मैच? जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp