Ishan Kishan On Kirti Azad: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद (Kirti Azad) के विवादित बयान पर ईशान किशन का रिएक्शन सामने आया. टीम इंडिया ने बीते रविवार (08 मार्च) 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. अब धीरे-धीरे भारतीय खिलाड़ी अपने घर पहुंच रहे हैं. ईशान किशन पटना पहुंचे, जहां उन्होंने कीर्ति आजाद के मंदिर में टी20 विश्व कप की ट्रॉफी ले जाने को गलत ठहराने वाले बयान पर रिएक्शन दिया. 

क्या बोले थे कीर्ति आजाद?

कीर्ति आजाद ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, “शेम ऑन टीम इंडिया. हमने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था, हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और सिख थे. हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत हिंदुस्तान में लेकर आए. आखिर भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है?”

उन्होंने आगे लिखा, “मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? गुरुद्वारा क्यों नहीं? यह टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है- सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं! सिराज ने इसे कभी मस्जिद में प्रदर्शित नहीं किया. संजू इसे कभी चर्च में नहीं ले गए. यह ट्रॉफी हर धर्म के 1.4 अरब भारतीयों की है- यह किसी एक धर्म की जीत का जश्न नहीं है!”

ईशान किशन ने दिया जवाब 

पटना पहुंचे ईशान ने पत्रकारों से बात करते हुए दिखाई दिए. इसी दौरान उनसे कीर्ति आजाद के कमेंट को लेकर सवाल किया गया, जिस पर ईशान भड़क गए. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, “इतना अच्छा वर्ल्ड कप जीते. अच्छे सवाल आप लोग करिएगा. ये कीर्ति आजाद क्या बोले? इस पर मैं क्या बोलूं? कुछ अच्छा सवाल करिए.”

टूर्नामेंट में ईशान का प्रदर्शन 

ईशान टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज रहे. उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 35.22 की औसत और 193.29 के स्ट्राइक रेट से 317रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले. इस तरह ईशान ने विश्व कप में बल्ले से जौहर दिखाया. 

 

ये भी पढ़ें: इस तारीख को जारी होगा IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव ने दिया बड़ा अपडेट; साथ में एक ट्विस्ट भी





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp