टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें लीग मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने हैं. मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बोर्ड पर लगाए. यह भारत बनाम पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप मैचों में सबसे बड़ा टोटल है. इस दौरान टीम के लिए ईशान किशन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए. वहीं पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.
पिच को मद्दे नजर रखते हुए पाकिस्तान की तरफ से मुख्यत: स्पिन गेंदबाजी देखने को मिली. टीम के लिए 18 ओवर स्पिनरों ने डाले. बाकी के 2 ओवर तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने डाले. टीम के लिए कुल 7 गेंदबाजों ने बॉलिंग की, जिसमें 6 स्पिनर शामिल रहे.
पाकिस्तान ने जीता टॉस
बता दें कि मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के लिए यह फैसला कितना सही साबित होता है.
Innings Break!
Ishan Kishan’s half-century and contribution from the middle order help #TeamIndia finish with 1️⃣7️⃣5️⃣
Time for the bowlers now!
Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/as8NDjIG8M
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
भारत को मिली खराब शुरुआत
पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही. टीम ने पहला विकेट पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में गंवाया, जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.
हालांकि अभिषेक के आउट होने ईशान किशन ने पारी संभालते हुए तिलक वर्मा के साथ मिलकर 87 (46 गेंद) रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी को देखकर ऐसा लगने लगा कि टीम इंडिया आसानी से 200 रन के आंकड़े तक पहुंच जाएगी. लेकिन 9वें ओवर में ईशान ने आउट होने के बाद भारतीय पारी धीमी पड़ गई. ईशान के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शिवम दुबे ने 158.82 के स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए.
पाकिस्तान की गेंदबाजी
पाकिस्तान के लिए सैम अयूब सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. इसके अलावा कप्तान सलमान आगा, उस्मान तारिक और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला.