T20 World Cup Super 8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान समेत आठ टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया. अब इन सभी टीमों के बीच सेमीफाइनल और फाइनल में जाने की जंग छिड़ गई है. भारतीय टीम अपना पहला सुपर-8 का मैच 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी. अब सवाल है कि क्या टीम इंडिया केवल एक जीत के बाद ही सेमीफाइनल में चली जाएगी. क्या सेमीफाइनल में जाने के लिए दक्षिण अफ्रीका पर जीत काफी होगी? यहां आसान भाषा में समझ लीजिए सुपर-8 का पूरा फॉर्मेट और भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए क्या करना होगा.

सबसे पहले सुपर-8 का फॉर्मेट समझिए. टूर्नामेंट में कुल 20 टीम थीं, उन्हें पांच-पांच के 4 ग्रुप में बांटा गया. इन चार ग्रुपों में जो भी दो टीम पहले और दूसरे स्थान पर रहीं, उन्हें सुपर-8 में जगह मिली. अब इन आठ टीमों को दोबारा 2 अलग-अलग ग्रुप में बांट दिया गया है. ग्रुप A में भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका हैं, जो अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रही थीं. वहीं ग्रुप B में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड मौजूद हैं.

क्या एक जीत कर देगी काम?

अब असली मुद्दे पर आते हैं कि भारतीय टीम अगर 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका को सुपर-8 मैच में हरा देती है, तो क्या वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. इसका जवाब है, नहीं. दरअसल भारत और अन्य टीमें सुपर-8 में तीन-तीन मैच खेलेंगी. टीम इंडिया को 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे और फिर 1 मार्च को वेस्टइंडीज के साथ मैच खेलना है.

अगर भारतीय टीम इन 3 मैचों के परिणामों के बाद सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में रहती है तो उसे सेमीफाइनल में प्रवेश मिल जाएगा. टॉप-2 में रहने के लिए भारत को कम से कम 2 जीत दर्ज करनी होंगी. सुपर-8 के दूसरे ग्रुप पर भी यही नियम लागू होता है. 

यह भी पढ़ें:

सुपर-8 के मैच से पहले सूर्यकुमार यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्लेइंग इलेवन की तस्वीर साफ, इस नियम पर भी उठाए सवाल



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp