जसप्रीत बुमराह भारतीय गेंदबाजी को लीड करते हैं, वह अपने दम पर मैच के रुख को पलटने का दमखम रखते हैं. पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम को एक चेतावनी दी है. उनका मानना है कि अश्विन के संन्यास के बाद टीम इंडिया को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा. पूर्व क्रिकेटर को लगता है कि बल्लेबाजी ठीक है, लेकिन गेंदबाजी अगली पीढ़ी को शायद कम आकर्षक लगे. Revsportz पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, ‘वाइट बॉल क्रिकेट में जिस दर्जे के बल्लेबाज हमारे पास है, उनका कोई जवाब नहीं. अगले 10 सालों में टीम इंडिया कई वाइट बॉल ट्रॉफी जीतेगी, और ये हमारी बल्लेबाजी की वजह से ही होगा.’

हालांकि उन्होंने जसप्रीत बुमराह के बाद पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा, ‘इस वाइट बॉल टीम में जसप्रीत बुमराह की भूमिका महत्वपूर्ण है, उनके बाद क्या होगा?’ अश्विन का मानना है कि बेशक गेंदबाज टीम को मैच जिताते हैं, लेकिन युवाओं के भविष्य में गेंदबाज बनने का आकर्षण कम हो सकता है.

अश्विन ने कहा, ‘मुझे चिंता है कि बल्लेबाजी के मुकाबले गेंदबाज अब उतनी आकर्षक नहीं रह गई, इसी कारण हो सकता है कि बच्चे इस खेल को न अपनाए. खेल से मेरा मतलब बल्लेबाजी और गेंदबाजी, अलग अलग खेल है. खेल के तौर पर गेंदबाजी आकर्षक नहीं है, ऐसा लगता है जैसे आप मनोरंजन कर रहे हैं. उन्हें छक्के-चौके मारने का मौका दे रहे हैं. तो कोई क्यों सोचना चाहेगा कि गेंदबाजी हमें टूर्नामेंट या सीरीज जिता पाएगा.’

ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर अश्विन ने कहा भारतीय क्रिकेट का मतलब कुछ गिने चुने लोग नहीं हैं, बल्कि इससे ज्यादा है. गौतम गंभीर के नजरिए का भी उन्होंने समर्थन किया, क्योंकि वह टीम को व्यक्तिगत खिलाड़ियों से ऊपर रखते हैं.

अश्विन ने कहा, ‘गौतम गंभीर मुझे पसंद है. उनके प्रति लोगों की राय अलग-अलग हो, लेकिन वह ऐसे इंसान हैं जो व्यक्तिगत खिलाड़ियों से ऊपर टीम को रखते हैं. वह किसी एक खिलाड़ी की जगह पूरी टीम को जीत का श्रेय देते हैं. उनकी ये बात मुझे पसंद है.’



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp