Suryakumar Yadav on Olympics: रविवार, 8 मार्च को भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना. एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान हैं. वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारतीय टीम का अगला लक्ष्य ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतना है.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम की वर्ल्ड कप जीत को ऐतिहासिक बताया, लेकिन साथ ही भविष्य में आने वाली चुनौतियों की बात की.

ओलंपिक्स गोल्ड जीतना है लक्ष्य

इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “यह जीत बहुत खास है. मगर सबसे बड़ा लक्ष्य ओलंपिक्स हैं, ओलंपिक्स गोल्ड मेडल और उसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को जीतना है.”

क्रिकेट पहली बार 1900 ओलंपिक्स में खेला गया था, लेकिन उसके 128 साल बाद क्रिकेट का खेल Los Angeles Olympics 2028 में वापसी करने वाला है. भारतीय टीम ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था, उसके बाद भारत की टी20 टीम ने आक्रामक दृष्टिकोण से खेलना शुरू किया है.

3 साल में 3 ICC ट्रॉफी

2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद 11 साल बीत चुके थे, लेकिन टीम इंडिया का ICC ट्रॉफी जीतने का सूखा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था. यह खिताबी सूखा 2024 में समाप्त हुआ, जब टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था. उससे अगले साल भारतीय टीम ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था. वहीं अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई है. अब अगले साल 2027 ODI वर्ल्ड कप होना है, जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

संजू सैमसन को अलग से मिली कितनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश, लगाई थी अर्धशतक की हैट्रिक



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp