आईसीसी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अलग अलग श्रेणियों (बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑल-राउंडर) की रैंकिंग जारी करता है. ताजा रैंकिंग में तीनों फॉर्मेट की हर केटेगरी में टॉप-10 प्लेयर्स की लिस्ट देखें तो इनमें कुल 14 भारतीय प्लेयर्स शामिल हैं. अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह समेत 4 भारतीय प्लेयर्स नंबर-1 पायदान पर काबिज हैं. यहां हर तीनों फॉर्मेट की हर श्रेणी में टॉप-10 प्लेयर्स की लिस्ट दी गई है. सभी फॉर्मेट में कितने भारतीय इनमें शामिल हैं, उसकी जानकारी भी यहां दी गई है.
8 भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल!
रैंकिंग में सबसे ज्यादा दबदबा भारतीय प्लेयर्स ने बल्लेबाजी में ही बना रखा है. तीनों फॉर्मेट की टॉप-10 लिस्ट में कुल 8 भारतीय प्लेयर्स शामिल हैं. अभिषेक टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं. वनडे की टॉप-10 लिस्ट देखें तो इसमें 4 भारतीय प्लेयर्स शामिल हैं. देखें तीनों फॉर्मेट में टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट और उनके रेटिंग पॉइंट्स.
आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग
- जो रुट (इंग्लैंड)- 908
- हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 868
- केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड)- 850
- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- 816
- टेम्बा बावुमा (साउथ अफ्रीका)- 794
- कमिंडू मेंडिस (श्रीलंका)- 781
- यशस्वी जायसवाल (भारत)- 749
- डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)- 748
- बेन डकेट (इंग्लैंड)- 747
- ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)- 470
आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग
- डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)- 782
- रोहित शर्मा (भारत)- 781
- इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)- 764
- शुभमन गिल (भारत)- 745
- विराट कोहली (भारत)- 725
- बाबर आजम (पाकिस्तान)- 722
- हैरी टेक्टर (आयरलैंड)- 708
- श्रेयस अय्यर (भारत)- 700
- चरिथ असलंका (श्रीलंका)- 690
- शाई होप (वेस्टइंडीज)- 689
आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग
- अभिषेक शर्मा (भारत)- 920
- फिल साल्ट (इंग्लैंड)- 849
- पथुम निसांका (श्रीलंका)- 779
- जोस बटलर (इंग्लैंड)- 770
- तिलक वर्मा (भारत)- 761
- ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)- 713
- कुसल पेरेरा (श्रीलंका)- 692
- सूर्यकुमार यादव (भारत)- 691
- मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया)- 684
- टिम सेफर्ट (न्यूजीलैंड)- 683
बुमराह और चक्रवर्ती नंबर-1
गेंदबाजों की बात करें तो टेस्ट और टी20 में भारतीय खिलाड़ी नंबर-1 पर काबिज हैं. टेस्ट में जसप्रीत बुमराह और टी20 में वरुण चक्रवर्ती दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज हैं. वनडे की टॉप-10 लिस्ट में कुलदीप यादव छठे नंबर पर हैं. तीनों फॉर्मेट की टॉप-10 लिस्ट में 1-1 ही भारतीय शामिल हैं.
आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग
- जसप्रीत बुमराह (भारत)- 895
- मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)- 846
- नोमान अली (पाकिस्तान)- 843
- पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 838
- जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- 815
- कागिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका)- 815
- सकॉट बोलैंड (ऑस्ट्रेलिया)- 784
- नेथन ल्योन (ऑस्ट्रेलिया)- 769
- मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 766
- गस एटकिंसन (इंग्लैंड)- 766
आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग
- रशीद खान (अफगानिस्तान)- 710
- जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)- 670
- केशव महाराज (साउथ अफ्रीका)- 660
- महेश तीक्षणा (श्रीलंका)- 647
- बर्नार्ड स्कोलट्ज़ (नामीबिया)- 645
- कुलदीप यादव (भारत)- 634
- मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड)- 630
- जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- 628
- अबरार अहमद (पाकिस्तान)- 624
- वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका)- 619
आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग
- वरुण चक्रवर्ती (भारत)- 780
- जैकब डफी (न्यूजीलैंड)- 699
- रशीद खान (अफगानिस्तान)- 694
- वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका)- 687
- आदिल रशीद (इंग्लैंड)- 686
- नुवान तुषारा (श्रीलंका)- 676
- अकील होसैन (वेस्टइंडीज)- 675
- अबरार अहमद (पाकिस्तान)- 666
- नेथन एलिस (ऑस्ट्रेलिया)- 660
- एडम जेम्पा (ऑस्ट्रेलिया)- 655
तीनों फॉर्मेट में 1-1 भारतीय ऑलराउंडर शामिल
रवींद्र जडेजा टेस्ट फॉर्मेट में दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर हैं, वह टॉप-10 टेस्ट ऑलराउंडर में इकलौते भारतीय हैं. वनडे और टी20 की टॉप-10 लिस्ट में भी 1-1 ही भारतीय हैं. वनडे में अक्षर पटेल 9वें और टी20 में हार्दिक पांड्या 5वें नंबर पर हैं. देखें तीनों फॉर्मेट में बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की टॉप-10 लिस्ट.
आईसीसी टेस्ट ऑल-राउंडर रैंकिंग
- रवींद्र जडेजा (भारत)- 437
- मेहदी हसन (बांग्लादेश)- 300
- बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 295
- पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 270
- मार्को यानसन (साउथ अफ्रीका)- 254
- विलेम मुल्दर (साउथ अफ्रीका)- 248
- मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 238
- जो रुट (इंग्लैंड)- 237
- गस एटकिंसन (इंग्लैंड)- 236
- मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड)- 225
आईसीसी वनडे ऑल-राउंडर रैंकिंग
- अजमतुल्लाह ओमरजाई (अफगानिस्तान)- 334
- सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)- 302
- मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)- 285
- मेहदी हसन (बांग्लादेश)- 273
- रशीद खान (अफगानिस्तान)- 257
- मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड)- 248
- मिचेल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड)- 242
- वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका)- 234
- अक्षर पटेल (भारत)- 229
- ब्रैंडन मैकमुलेन (स्कॉटलैंड)- 228
आईसीसी टी20 ऑल-राउंडर रैंकिंग
- सैम अयूब (पाकिस्तान)- 280
- सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)- 258
- रॉस्टन चेज (वेस्टइंडीज)- 252
- मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)- 213
- रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज)- 212
- हार्दिक पांड्या (भारत)- 211
- दिपेंद्र सिंह एरे (नेपाल)- 202
- मोहम्मद नवाज (पाकिस्तान)- 195
- वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका)- 187
- अजमतुल्लाह ओमरजाई (अफगानिस्तान)- 184