India vs New Zealand 5th T20 Match Scorecard: भारत ने पांचवां टी20 मैच 46 रनों से जीत लिया है. तिरुवनंतपुरम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था. ये अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 225 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसी के साथ भारत ने यह सीरीज 4-1 से जीत ली है.

टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. संजू सैमसन एक बार फिर फ्लॉप रहे, जो केवल 6 रन बना पाए. अभिषेक शर्मा अपनी 16 गेंद में 30 रन की पारी को अर्धशतक या शतक में तब्दील नहीं कर पाए.

अर्शदीप सिंह ने मारा पंजा

अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 100 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ था, जब उन्होंने एक ही मैच में 5 विकेट लिए हों. न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में उन्होंने 4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए. अर्शदीप इस पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे. उन्होंने सीरीज में 8 विकेट लिए.

ईशान किशन का 42 गेंद में शतक

ईशान किशन ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए 42 गेंदों में शतक पूरा किया. उन्होंने इस मैच में 43 गेंद खेलकर 103 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 6 चौके लगाए. ये अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत के लिए पांचवां सबसे तेज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे तेज शतक रहा.

भारत ने 4-1 से जीती सीरीज

टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया है. पहला टी20 मैच नागपुर में खेला गया, जिसे भारत ने 41 रनों से जीता था. उसके बाद टीम इंडिया ने 7 विकेट और फिर गुवाहाटी में 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. सीरीज में न्यूजीलैंड की एकमात्र जीत चौथे मैच में आई, जो विशाखापट्टनम में खेला गया. न्यूजीलैंड ने वह मुकाबला 50 रनों से जीता था. अब पांचवें मैच में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए 46 रनों से जीत प्राप्त की.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp