रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट के सबसे बेस्ट ओपनिंग बल्लेबाज नहीं हैं. ये कहना है उनके अच्छे दोस्त विराट कोहली का. आपने बिल्कुल सही जाना, विराट कोहली नहीं मानते कि रोहित टी20 के सर्वश्रेष्ठ ओपनर हैं. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में अपने ओपनिंग पार्टनर रह चुके क्रिस गेल को टी20 का बेस्ट ओपनिंग बल्लेबाज बताया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें विराट कोहली ने ‘This or That’ चैलेंज में भाग लिया. उनसे 2 खिलाड़ियों के बीच चुनने के लिए कहा गया और जिस भी खिलाड़ी को वे चुनते उसकी तुलना फिर किसी अन्य खिलाड़ी से की जाती. इस पूरे चैलेंज के अंत में उन्होंने क्रिस गेल को टी20 का बेस्ट ओपनिंग बल्लेबाज बताया.
वीरेंदर सहवाग से जीते क्रिस गेल
सबसे पहले उनसे सुनील नरेन और एडम गिलक्रिस्ट में से चुनने के लिए कहा गया, विराट ने गिलक्रिस्ट को चुना, फिर ट्रेविस हेड को चुना. उन्होंने हेड को नजरअंदाज कर वीरेंदर सहवाग का चयन किया, जिसके बाद कई सारे नाम आए, लेकिन कोहली ने सहवाग के नाम की रट लगाए रखी. मगर जब क्रिस गेल का नाम सामने आया तो उन्होंने सहवाग का साथ छोड़ दिया. यहां तक कि विराट ने टी20 में सहवाग को सचिन तेंदुलकर से भी बेहतर ओपनिंग बैट्समैन बताया.
रोहित नहीं नंबर-1
अंत में विराट कोहली को क्रिस गेल और रोहित शर्मा में से किसी एक का चयन करना था. टी20 में बेस्ट ओपनिंग बल्लेबाज के लिए उन्होंने रोहित शर्मा को नजरअंदाज कर क्रिस गेल को चुना.
अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में बतौर ओपनर रोहित शर्मा और क्रिस गेल के आंकड़ों की तुलना करें तो रोहित काफी आगे हैं. रोहित ने अपने टी20 करियर में भारत के लिए 124 मैचों में ओपनिंग करते हुए 32.61 के औसत से 3750 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 143.02 का है. दूसरी ओर गेल ने वेस्टइंडीज के लिए बतौर ओपनर 59 टी20 मैचों में 31.32 के औसत से 1660 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 141.76 का रहा.
Best T20 opener according to Virat Kohli? 👀
Watch This or That ft. Virat, on Emmvee presents RCB Shorts. 📹#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/JlEGDcwcYm
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 15, 2026
यह भी पढ़ें:
तमीम का शतक, फिर भी 300 पार नहीं कर पाई बांग्लादेश, सीरीज जीतने के लिए पाकिस्तान को चाहिए इतने रन