Share Market और Crypto के बाद अब Real Estate Investment भी आम निवेशकों की पहुंच में आ चुका है। सिर्फ ₹10,000 से आप किसी luxury vacation home, prime commercial property या posh area में बने प्रोजेक्ट के हिस्सेदार बन सकते हैं। इसे कहा जाता है Fractional Ownership, यानी हिस्सेदारी में मालिकाना हक। इसमें पूरी property खरीदने के बजाय उसे छोटे-छोटे tokens / fractions में बांटा जाता है। Investor को दो तरह की कमाई होती है—Rental Income और Capital Appreciation। Rent से मिलने वाली income, management fees और charges कटने के बाद सीधे bank account में transfer होती है। वहीं समय के साथ property की value बढ़ने से दूसरा फायदा मिलता है। Commercial properties में आमतौर पर higher rental yield मिलता है। भारत में PropShare, WiseX, Assetmonk commercial focus करते हैं, जबकि BRIKitt, Fracspace और Fractro luxury segment में active हैं।



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp