बाबर आजम (Babar Azam) टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में पूरी तरह फ्लॉप नजर आए थे. बाबर के साथ टीम का प्रदर्शन भी खराब रहा, जिसके चलते मेन इन ग्रीन सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके. अब टीम के बाहर होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के संन्यास की चर्चा तेज हो गई. सोशल मीडिया पर दावा करते हुए कहा गया कि बाबर ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान कर दिया है. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया. पोस्ट में लिखा गया, “बाबर आजम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लिया है.” इसके लिखा हुआ है, “और देखें.” हालांकि जब और देखें पर क्लिक कर रहे हैं, तो कुछ भी ओपन नहीं हो रहा है. 

वायरल पोस्ट की हकीकत

तो आपको बता दें कि यह फेक पोस्ट है. इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है. सीधे शब्दों में कहें तो बाबर ने संन्यास नहीं लिया है. यह झूठी खबर है. फिलहाल बाबर पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में उपलब्ध है. 

बाबर का खराब प्रदर्शन 

बात करें टूर्नामेंट में बाबर आजम के प्रदर्शन की, तो उन्होंने 6 मैचों की 4 पारियों में बैटिंग करते हुए सिर्फ 91 रन बनाए, जिसमें उनका हाई स्कोर 46 रनों का रहा. वहीं उनका स्ट्राइक रेट 112.34 का रहा. 

बाबर आजम का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बात करें बाबर के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो अब तक उन्होंने 61 टेस्ट, 140 वनडे और 145 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 112 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 42.38 की औसत से 4366 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 30 अर्धशतक निकले. 

इसके अलावा वनडे की 137 पारियों में बाबर ने 53.72 की औसत से 6501 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 20 शतक और 37 अर्धशतक निकले. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 136 पारियों में बाबर ने 38.94 की औसत और 128.02 के स्ट्राइक रेट से 4596 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 39 अर्धशतक निकले हैं. 

 

ये भी पढ़ें: PCB ने सरफराज अहमद को दिया हेड कोच का ऑफर, ऐसा हुआ तो बन जाएगा नया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp