पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इससे पहले बाबर चौथे नंबर पर खेल रहे थे, लेकिन उनकी जगह बुधवार को ख्वाजा नफे बल्लेबाजी करने आए. पांचवें नंबर पर शादाब खान को भेजा गया. हालांकि इसका फायदा भी टीम को हुआ, टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 199 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. लेकिन इसे बाबर की बेइज्जती के तौर पर देखा गया. मैच के बाद शादाब ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी अब किसी बात को दिल पर नहीं ले सकता, क्योंकि इस टीम में हर कोई मैच जीतने की कोशिश कर रहा है.

भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान पर ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था. बाबर आजम पिछले काफी समय से चल नहीं रहे हैं, और किसी मैच में रन बना भी रहे हैं तो उनका स्ट्राइक रेट चिंता का विषय बनता है. पहले सलमान आगा उनसे ऊपर आने लगे और अब तो बाबर को पांचवें नंबर पर भी नहीं भेजा गया. मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में शादाब खान ने कहा, “बतौर प्रोफेशनल खिलाड़ी, इन बातों को आप दिल पर नहीं ले सकते. मैसेज साफ है, इसलिए यह किसी भी खिलाड़ी के लिए कोई समस्या नहीं है. हर खिलाड़ी पाकिस्तान टीम को जिताने में मदद करने की कोशिश कर रहा है.”

बाबर की बल्लेबाजी क्रम को लेकर क्या बोले शादाब?

शादाब खान से पूछा गया कि बाबर आजम को बल्लेबाजी के लिए क्यों नहीं भेजा गया, क्या पाकिस्तान के सिलेक्शन में कोई दिक्कत थी. तो उन्होंने कहा कि ये एक्सपेरिमेंट नहीं था.

शादाब खान ने कहा, “क्या आपको सही में ऐसा लगता है कि पाकिस्तान इतने एक्सपेरिमेंट करता है? मुझे नहीं लगता. टीम का संदेश बहुत साफ है. अगर आप बाबर को बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजने की बात कर रहे हैं तो, उसे साफ-साफ पता है कि उसका रोल कब आना है, उसे कब खेलना है. हर खिलाड़ी के लिए मैसेज साफ है. कंडीशन के हिसाब से टीम में बदलाव होते हैं, यही हो रहा है.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp