टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत के साथ की. पहले मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बरसा, उन्होंने 49 गेंदों में 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. हालांकि भारत के अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया, लेकिन वो बस एक खराब दिन था क्योंकि सभी प्लेयर्स अच्छी फॉर्म में हैं. भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर विवाद जारी है. सूर्यकुमार यादव कंफर्म कर चुके हैं कि चाहे पाक टीम आए या नहीं, भारतीय टीम कोलंबो में मैच खेलने जाएगी.
भारतीय क्रिकेट टीम का पाकिस्तान के साथ मैच 15 फरवरी को कोलंबो में तय है. हालांकि इससे पहले सूर्यकुमार यादव एंड टीम को एक और मुकाबला भारत में खेलना है. इस मुकाबले को जीतकर भारत सुपर-8 की ओर मजबूत कदम बढ़ाएगी. जानिए ये मुकाबला कब-कहां और किस टीम के साथ है.
भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच कब है?
ग्रुप स्टेज में सभी टीमों को अपने ग्रुप की प्रत्येक टीम से एक-एक मैच खेलना है. यानी ग्रुप स्टेज में प्रत्येक टीम 4-4 मैच खेलेगी. भारत का अगला मैच गुरुवार, 12 फरवरी को है.
भारत का अगला मैच किस टीम के साथ है?
भारत के साथ ग्रुप ए में पाकिस्तान, नीदरलैंड, यूएसए और नामीबिया है. टीम इंडिया का अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के साथ है.
भारत बनाम नामीबिया मैच कहां पर होगा?
सूर्यकुमार यादव एंड टीम मुंबई से दिल्ली जाएगी. नामीबिया अपना पहला मैच नीदरलैंड के साथ खेलेगी. भारत बनाम नामीबिया मैच दोनों का जारी संस्करण में दूसरा मैच होगा. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा. मुकाबला शाम को 7 बजे से शुरू होगा.
भारतीय स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.
नामीबिया स्क्वॉड
निकोल लौफ्टी, जान फ्रींलिंक, जेजे स्मिट, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), बर्नार्ड स्कोलट्ज, मलन क्रूगर, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, लॉरेन स्टीनकैंप, बेन शिकोंगो, जैन बोल्ट, डायलन लेचर, जैक ब्रैसल, मैक्स हिन्गो, विलियम पीटर.