India vs Pakistan Match News: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ खेलने को राजी हो गया है. तय शेड्यूल अनुसार यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है. पाकिस्तान ने लाहौर में हुई मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है. इस बैठक में पाकिस्तान और बांग्लादेश ने आईसीसी के सामने कई डिमांड रखी थीं, जिनमें से कुछ मांगों को स्वीकार कर लिया गया है.

बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया गया था. लाहौर में हुई बैठक में मांग रखी गई कि वर्ल्ड कप से बाहर होने पर भी बांग्लादेश को मुआवजा दिया जाए. इस पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद राजी हो गया है. मुआवजे के रूप में बांग्लादेश को अंडर -19 वर्ल्ड कप और महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी दी जा सकती है.

दूसरी ओर पाकिस्तान ने आईसीसी राजस्व में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की थी. रिपोर्ट्स अनुसार अभी आईसीसी राजस्व में हिस्सेदारी 5.75 प्रतिशत है, जो लगभग 34-35 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर बताया जाता है. आईसीसी ने पाकिस्तान की इस मांग पर भी विचार करने की बात कही है. 

 

 

अपडेट जारी है…



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp