पाकिस्तान के लोग उम्मीद लगाए बैठे थे कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत को हराएगी. इसके उलट टीम टक्कर भी नहीं दे पाई, सूर्यकुमार यादव एंड टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा मुकाबला जीता. हमेशा की तरफ इस हार के बाद भी पाकिस्तान में हंगामा मच गया. पाक टीम की बुरी हालत का कारण शोएब अख्तर ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को बताया. लेकिन इसके साथ उन्होंने जिन शब्दों का प्रयोग किया, उससे हंगामा मच गया.

शोएब अख्तर ने एबीपी चैनल पर कहा, “अगर आपके चैनल का मुझे चेयरमैन बना दिया जाए तो मुझे नहीं पता चलेगा कि ये कैसे काम करता है. क्रिकेट के बारे में जिसे कुछ नहीं पता, उन्हें आपने पीसीबी का चेयरमैन बना दिया. अब क्या करें? ये टीम काम कैसे करेगी? आपने एक बंदे को सुपरस्टार बनाया, लेकिन एक मैच भी वो जीत नहीं सकता. जो 10 ओवर नहीं खेल सकता, उसे आपने स्टार बनाया हुआ है. ऐसे स्टार होंगे तो यही हाल होगा.”

कहां से शुरू हुआ विवाद?

मोहसिन नकवी अभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ हैं, जिनके रहते पाकिस्तान की क्रिकेट जगत में कई बार किरकिरी हो चुकी है. वह एशिया कप की ट्रॉफी लेकर भाग गए थे, जो टीम इंडिया ने जीती थी. पहले पाकिस्तान भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मैच खेलने से मना कर रहा था, जिसका कारण भी नकवी को ही बताया जा रहा था. लेकिन फिर पीसीबी को आईसीसी के सामने झुकना पड़ा. पाकिस्तान क्रिकेट में नकवी को किसी हीरो की तरह दिखाया जाता है, लेकिन जब उनकी टीम भारत से हारी तो पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर ने उन्हें जाहिल बता दिया.

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर ने कहा था, “दुनिया का सबसे बड़ा क्राइम क्या है? कि किसी अयोग्य शख्स को बड़ा पद देना. जब अयोग्य और जाहिल शख्स को बड़ा काम करने के लिए डोज तो वो शख्स मुल्क को तबाह कर देगा. मिसाल आपके सामने है. आपकी टीम बहुत आगे चली गई और हम (पाकिस्तान) पीछे रह गए. कोई मुकाबला नहीं, बस टीआरपी का चक्कर है. टीवी पर बेचो, मैदान पर कोई मुकाबला ही नहीं दिखता. लेकिन चाहता हूं कि अब पाकिस्तान नामीबिया से जीते और आगे कोई चमत्कार हो. मैं तो पाकिस्तान का साथ देना छोड़ नहीं सकता, तो देता रहूंगा.”

शोएब अख्तर के बयान से पाकिस्तान में हंगामा

अख्तर ने मोहसिन नकवी के लिए जो कुछ कहा, उससे पाकिस्तान में हंगामा मच गया. उन्होंने अपने ही देश के क्रिकेट बोर्ड के चीफ को जाहिल बता दिया. हंगामा इतना हुआ कि अख्तर को अपने बयान से यू-टर्न लेना पड़ा. उन्होंने कहा कि मेरी बातों का गलत मतलब निकाला गया.

शोएब अख्तर ने कहा कि उन्होंने जाहिल वाली बात मोहसिन नकवी के लिए नहीं की थी. ये इंटरनेशनल क्रिकेट को चलाने वाले टॉप अधिकारियों के लिए थी. मैंने ये भी कहा था कि मोहसिन भाई के बारे में मैं कुछ नेगेटिव नहीं सुनूंगा. अख्तर ने अब नकवी की तारीफ करते हुए कहा “वो पाकिस्तान क्रिकेट को बेहतर बनाना चाहते हैं. वह अच्छे व्यक्ति हैं और अच्छा काम करना चाहते हैं. उन्हें सही सलाह नहीं मिल रही” उन्होंने कहा कि नकवी सही टीम चुनने के लिए सही लोगों को नहीं चुन रहे हैं.

अब सुपर-8 में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान?

ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में पाकिस्तान का सामना नामीबिया के साथ है. सुपर-8 में क्वालीफाई करने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में जीतना है. अगर उलटफेर हुआ और नामीबिया इस मैच को जीत गई तो फिर अमेरिका भारत के साथ सुपर-8 में पहुंचने वाली ग्रुप ए की दूसरी टीम बन जाएगी. पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच 18 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp