Yuvraj Singh Wife Hazel Keech Video: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की पत्नी हेजल कीच (Hazel Keech) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में युवी की वाइफ को कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘बहुत हो गया, अब युवी की छुट्टी… इस वीडियो के सामने आते ही मानिए बवाल सा मच गया. लोगों ने तरह-तरह के अनुमान लगाने शुरू कर दिए.
बीते कुछ वक्त में देखा गया है कि भारतीय क्रिकेटर लंबे वक्त तक साथ रहने के बाद अपनी पत्नी से अलग हो जाते हैं. हालांकि सबके अलग होने का कारण मुख्तलिफ रहा है. उदाहरण के लिए हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और शिखर धवन जैसे कुछ क्रिकेटर मौजूद हैं. अब युवी की वाइफ का वीडियो देखकर लोगों के मन में भी सवाल खड़ा होने लगा कि क्या दोनों का तलाक हो रहा है? आइए जानते हैं कि वीडियो का पूरा माजरा क्या है.
क्या बोली हेजल कीच?
तो आपको बता दें कि हेजल कीच ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मेरा युवी के साथ हो गया. हर जगह पीछे-पीछे होते हैं, घर के अंदर, घर के बाहर. बहुत हो गया यार. अब युवी की तो छुट्टी.”
देखकर तो ऐसा ही लग रहा था कि हेजल कीच ने यह वीडियो मजाकिया अंदाज में बनाया है. हालांकि इस वीडियो से लोग कुछ अलग मतलब भी निकाल सकते हैं. बताते चलें कि युवराज सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल से नवंबर 2016 में शादी की थी. उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी. अक्सर क्रिकेटर बॉलीवुड एक्ट्रेस से ही शादी करते हैं. युवी ने भी खुद को इस लिस्ट का हिस्सा बनाया.
युवराज सिंह का अंतर्राष्ट्रीय करियर
बात करें युवराज सिंह के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट में युवी ने 1900 रन बनाए. इसके अलावा वनडे में युवराज ने 8701 रन बनाए. बाकी टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 1177 रन स्कोर किए. गेंदबाजी में भारतीय ऑलराउंडर ने टेस्ट में 9 विकेट, वनडे में 111 विकेट और 28 विकेट चटकाए हैं.