बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन आज (15 जनवरी) से शुरू होना था. टॉस के लिए रेफरी आ गए थे, लेकिन दोनों टीमों (राजशाही और सिलहट टाइटंस) के कप्तान ग्राउंड पर आए ही नहीं. सभी खिलाड़ियों ने इस लीग का बायकॉट किया और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सख्त चेतावनी दी कि अगर बीसीबी डायरेक्टर नजमुल इस्लाम को उनके पद से नहीं हटाया गया तो कोई भी खिलाड़ी नहीं खेलेगा. अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बाहर का है. वीडियो में गुस्साए फैंस तोड़फोड़ कर रहे हैं, जो बीपीएल का मैच रद्द होने से नाराज थे.

बांग्लादेश प्रीमियर लीग का पहला मैच राजशाही और सिलहट टाइटंस के बीच शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना था, जो रद्द हो गया. गुस्साए फैंस ने स्टेडियम के बाहर लगे पोस्टर फाड़ दिए. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गुस्साए लोगों के हाथ में डंडे हैं, जिससे वह चीजों पर मार रहे हैं. वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लोग बीपीएल मैच रद्द होने और बीसीबी डायरेक्टर को उनके पद से हटाए जाने से नाराज हैं.

 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp