बांग्लादेश की स्थिति चिंताजनक है, जहां हिंदुओं पर लगातार अत्याचार और हमले किए जा रहे हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. हाल ही में एक हिन्दू महिला के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई थी, जिसके बाद उसे पेड़ से बांधा गया और फिर उसके बाल काट दिए गए थे. इस घटना पर शिखर धवन ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुख जताया है.

टूट गया शिखर धवन का दिल

शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बांग्लादेश में एक हिन्दू विधवा के साथ क्रूरतापूर्ण घटना के बारे में पढ़कर दिल टूट गया. कहीं भी और किसी के साथ इस तरह की हिंसक घटना अस्वीकार्य है. मेरी प्रार्थना है कि पीड़ित को समर्थन और न्याय मिले.”

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की कई क्रूरतापूर्ण घटनाएं सामने आई हैं. बीते मंगलवार एक हिन्दू व्यक्ति भीड़ से बचने के लिए नहर में कूद गया था, जिसके उपरांत उसकी मौत हो गई थी. वहीं सोमवार को एक बिजनेसमैन और एक अखबार के संपादक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसका नाम राणा प्रताप बैरागी बताया गया.

जिस घटना पर शिखर धवन ने दुख जताया, वह एक हिन्दू विधवा के साथ घटी. 2 पुरुषों ने उस महिला के साथ रेप किया, फिर उसे पेड़ से बांधने के बाद उसके बाल काट दिए थे. इसकी झकझोर देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की गई थीं.

इन घटनाओं का असर भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट संबंधों पर भी पड़ा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था. उसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत भेजने से मना कर दिया था. पिछले दिनों बांग्लादेश की वर्ल्ड कप मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग पर विवाद गहराता गया है.

यह भी पढ़ें:

ICC ने कहा टी20 वर्ल्ड कप खेलने भारत जाना ही होगा? BCB प्रेसिडेंट ने पूरे विवाद पर तोड़ी चुप्पी; जानें क्या कहा





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp