भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर जब गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में खेलने उतरीं, तो उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, उन्होंने न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स को पीछे छोड़ा.

मनुका ओवर में खेले जा रहे भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला दूसरे टी20 में टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. 3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हैं, आज जीतकर टीम सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी.

हरमनप्रीत कौर के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड

बुधवार को हरमनप्रीत कौर अपना 189वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरी, इसके आलावा वह भारत के लिए 6 टेस्ट और 161 वनडे मैच खेल चुकी हैं. आज वह अपना 356वां इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं. वह दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स के नाम था. बेट्स ने अपने इंटरनेशनल करियर में 350 मैच (178 वनडे और 177 टी20) खेले हैं.

इस सीरीज के पहले मैच में हरमनप्रीत कौर ने सुजी बेट्स की बराबरी की थी. उस मैच में भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 133 पर ढेर कर दिया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 5.1 ओवरों में 1 विकेट खोकर 50 रन बनाए. डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारत 21 रनों से जीत गया.

हरमनप्रीत कौर का क्रिकेट करियर

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पिछले साल अपना पहला ओडीआई वर्ल्ड कप जीता था, जो उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है. उन्होंने 6 टेस्ट मैचों में 200 रन बनाए हैं और 12 विकेट लिए हैं. 161 वनडे में हरमनप्रीत ने 4409 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं. इस फॉर्मेट में उन्होंने 31 विकेट भी लिए हैं.

हरमनप्रीत कौर ने टी20 में खेली 167 पारियों में 3784 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उनके नाम 1 शतक और 15 अर्धशतक हैं. टी20 इंटरनेशनल में कौर ने 32 विकेट भी लिए हैं.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp