MS Dhoni Arrives In Ahmedabad: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला यानी फाइनल आज 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले एमएस धोनी के अहमदाबाद पहुंचने का वीडियो सामने. इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए धोनी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे.
हालांकि अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि धोनी भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला फाइनल मैच देखने जाएंगे या नहीं, लेकिन उनके अहमदाबाद आने के साथ ही लोगों ने कयास लगाने जरूर शुरू कर दिए हैं कि वह मैच देखने के लिए ही आए हैं. बताते चलें कि सेमीफाइनल मैच के लिए धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ स्टैंड्स में नजर आए थे.
#WATCH | Gujarat | Former Captain of the Indian Cricket Team Mahendra Singh Dhoni arrives at Ahmedabad
ICC Men’s T20 World Cup 2026 final between India and New Zealand, to be played today at the Narendra Modi Stadium. pic.twitter.com/5Q6gNuIcsQ
— ANI (@ANI) March 8, 2026
धोनी की विरासत को आगे ले जाना चाहेंगे सूर्या
टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडीशन 2007 में खेला गया था, जिसमें एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद मेन इन ब्लू को टूर्नामेंट का अगला टाइटल जीतने में 17 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था. भारतीय टीम ने दूसरा खिताब 2024 टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता.
अब सूर्यकुमार यादव के पास टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले भारत का तीसरा कप्तान बनने का मौका है. वहीं टीम इंडिया इस जीत के साथ लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप के खिताब जीतने वाली टीम बन जाएगी. इसके अलावा टी20 टीम के तीन खिताब जीतने वाली भी पहली टीम बन जाएगी.
न्यूजीलैंड के पास पहला मौका
जहां टीम इंडिया तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतने की तरफ देख रही है, वहीं न्यूजीलैंड टीम अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप की आस लगा रही है. न्यूजीलैंड दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है. इससे पहले 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भी न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह पक्की थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कीवी टीम फाइनल में कैसा प्रदर्शन करती है.