India vs Pakistan Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से बुरी तरह रौंद डाला है. महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने लक्ष्य को 11वें ओवर में ही हासिल कर लिया. बैंगकॉक में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तानी टीम मात्र 93 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में भारतीय बल्लेबाजों केवल 2 विकेट खो कर 10.1 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया.

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट की शुरुआत 13 फरवरी को हुई थी. पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर भारत ने टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की है, उससे पहले भारतीय महिलाओं को यूएई के हाथों हार झेलनी पड़ी थी.

8 विकेट से जीता भारत

94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज हुमैरा काजी पारी की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गई थीं. मगर वृंदा दिनेश के बैट ने ऐसा तूफान मचाया कि उन्होंने 25 गेंद में ही अर्धशतक पूरा कर लिया था. वृंदा दिनेश 29 गेंद में 55 रन बनाकर नाबाद लौटीं. उन्होंने इस विस्फोटक पारी में 12 चौके लगाए. अनुष्का शर्मा ने 24 रन बनाए, वहीं तेजल हसब्निस ने 5 गेंद में 12 रन की कैमियो पारी खेल भारत को बड़ी जीत दिलाने में अहम योगदान दिया.

इससे पहले भारत की ओर से दमदार गेंदबाजी हुई थी. भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी टीम के रन रेट पर लगाम कसी हुई थी. टीम इंडिया के लगभग सभी गेंदबाजों ने 6 या उससे काम के इकॉनॉमी रेट से रन दिए. 

इस जीत के साथ भारतीय टीम 2 अंकों के साथ ग्रुप A में दूसरे स्थान पर आ गई है. वहीं पाकिस्तान के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन-रेट भारत से बहुत नीचे है. सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारत को हर हाल में अपना अगला मैच जीतना होगा. टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप मैच 17 फरवरी को नेपाल के साथ होगा. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp