टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें मैदान पर आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला 08 मार्च, रविवार को खेला जाएगा. मैच को लेकर फैंस के अंदर काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है. यह पहला ऐसा मौका है कि जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एक दूसरे सामने हैं.
इससे पहले दोनों टीमों की आईसीसी इवेंट के वनडे और टेस्ट फॉर्मेट मिलाकर कुल तीन बार फाइनल में भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें न्यूजीलैंड ने बढ़त हासिल करते हुए 2 में जीत दर्ज की है, जबकि टीम इंडिया 1 ही मैच जीत पाई है. तो आइए जानते हैं कि आप दोनों के बीच होने वाली चौथी भिड़ंत को कब, कहां और कैसे ‘फ्री’ में लाइव देख सकते हैं.
कब और कितने बजे होगा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला 08 मार्च, रविवार को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी.
कहां होगा मैच?
खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
टीवी पर कहां देखें लाइव?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. हालांकि इस तरह टीवी पर मैच देखने के लिए आपको रीचार्ज की कीमत अदा करनी पड़ेगी.
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
मुकाबले को जियोहॉटस्टार के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि इसके लिए भी आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है.
फ्री में कहां देखें लाइव?
तो आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले को DD Sports पर फ्री में लाइव प्रसारित किया जाएगा, बशर्ते आपके पास DD Free Dish हो. अगर यह आपके पास नहीं तो फिर मुकाबला फ्री में नहीं देख पाएंगे.
मुकाबले के लिए भारत का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज.
मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, इश सोढ़ी, काइल जैमीसन, कोल मैककॉन्ची.
यह भी पढ़ें: पर्थ टेस्ट में ‘शर्मनाक’ हार के करीब टीम इंडिया, दूसरे दिन भारतीय बैटिंग का हुआ बुरा हाल, पढ़ें डे रिपोर्ट