2026 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर विवाद खत्म नहीं हो रहा है. पहले बांग्लादेश ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का एलान किया और फिर आईसीसी ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को विश्व कप में शामिल किया. अब पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के लीग स्टेज में भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है. रविवार, 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया कि उनकी टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. वो इस मैच का बहिष्कार करेंगे. अब इस मामले पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का रिएक्शन आया है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए रविवार को पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के कोलंबो रवाना हुई. रविवार को ही पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच खेला गया. उन्होंने कहा, हम बोर्ड के साथ अनुबंधित खिलाड़ी हैं और सरकार व बोर्ड ने जो भी फैसला लिया है सभी खिलाड़ी उसके साथ हैं.सलमान अली आगा ने यह भी कहा कि टीम वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से श्रीलंका जा रही है. उन्होंने कहा, हमारे तीन अन्य ग्रुप मैच हैं और हम सभी जीतकर अगले दौर के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेंगे.

क्या ICC पाकिस्तान पर लेगा एक्शन?

रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक पीसीबी ने आईसीसी को भारत से मैच नहीं खेलने को लेकर जानकारी नहीं दी है. जब पीसीबी आधिकारिक रूप से आईसीसी को इस बहिष्कार की सूचना देगा, तभी आईसीसी एक्शन ले सकती है. एक रिपोर्ट में ऐसा भी कहा जा रहा है कि अब पाकिस्तान के 2026 टी20 विश्व कप से बाहर भी किया जा सकता है. इसके अलावा अब आईसीसी पाकिस्तान की टी20 लीग (PSL) में विदेशी खिलाड़ियों को NOC देने से भी मना कर सकती है.

पाकिस्तान ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

ये जगजाहिर है कि पाकिस्तान ने ऐसा फैसला बांग्लादेश को खुश करने के लिए लिया है. इससे पहले बांग्लादेश ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने का एलान किया था, क्योंकि आईसीसी ने उनके मैच तय कार्यक्रम और शेड्यूल के एलान के बाद भारत के बाहर शिफ्ट करने से मना कर दिया था. पाकिस्तान के खिलाड़ियों और उनके बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने इसके बाद आईसीसी की आलोचना की थी और टूर्नामेंट का बहिष्कार करने के संकेत भी दिए थे. अब पाकिस्तान बांग्लादेश से अपने राजनीतिक संबधं अच्छे रखने के लिए उनके सपोर्ट में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर रहा है. 

हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने अभी यह कंफर्म नहीं किया है कि अगर टी20 विश्व कप में उनका सेमीफाइनल या फाइनल मैच भारत से होता है तब क्या होगा? क्या तब वो खेलेंगे या नहीं? अभी शहबाज सरकार ने सिर्फ 15 फरवरी को खेले जाने वाले मैच का बहिष्कार करने की बात कही है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp