टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद से ही हार्दिक पांड्या चर्चा का विषय बने हुए हैं. हार्दिक उन खिलाड़ियों में शुमार रहे, जिन्होंने 2024 और 2026 में लगातार दो बार टी20 विश्व का खिताब अपने नाम किया. हार्दिक इन दिनों गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब उन्हें गर्लफ्रेंड के साथ इतनी महंगी कार में घूमते हुए देखा गया, जिसकी कीमत पाकिस्तान सुपर लीग की प्राइज मनी से 3 गुना ज्यादा है. 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ ‘फरारी 12 सिलिंड्री’ कार में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक कार चला रहे हैं और माहिका उनके बगल वाली सीट पर बैठी हुई हैं. 

क्या हार्दिक ने खरीद ली कार?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक ने फरारी की यह कार खरीद ली है. बताया जा रहा है कि उन्होंने टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद खुद को यह तोहफा दिया है. हालांकि अभी हार्दिक के कार खरीदने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. 

कार की कीमत PSL प्राइज मनी से 3 गुना ज्यादा 

बता दें कि फरारी 12 सिलिंड्री कार की भारत में कीमत करीब-करीब 12 करोड़ रुपये है. यह रकम पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL में मिलने वाली प्राइज मनी से तकरीबन 3 गुना ज्यादा है. 2025 में पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब जीतने वाली लाहौर कलंदर्स को प्राइज मनी के रूप में करीब 4.2 भारतीय रुपये मिले थे. इस तरह हार्दिक की कार की कीमत PSL से करीब 3 गुना ज्यादा है. 

टूर्नामेंट में हार्दिक का प्रदर्शन 

गौरतलब है कि टी20 विश्व कप में हार्दिक की तरफ से ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला था. उन्होंने टूर्नामेंट में बैटिंग करते हुए 9 पारियों में 27.12 की औसत और 160.74 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतकीय पारी शामिल थी. वहीं गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने 9 मैचों की 9 पारियों में 9 विकेट चटकाए थे. इस तरह हार्दिक ने गेंद और बल्ले से अहम योगदान दिया था. 

 

यह भी पढ़ें: बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ ‘खेल’, तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp