Shahid Afridi Gave Statement Regarding Son-In-Law Shaheen Afridi: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी खराब फॉर्म से गुजर रहे थे. उन्हें टीम इंडिया के खिलाफ भी काफी मार पड़ी थी. भारतीय टीम से हारने के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और शाहीन के ससुर शाहिद अफरीदी ने भी उनकी जमकर आलोचना की थी. उन्होंने एक पाकिस्तानी टीवी शो में कहा था कि शाहीन को प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर देना चाहिए और ऐसा हुआ भी. शाहीन को नामीबिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में नहीं खिलाया गया था. हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में उन्हें खेलने का मौका मिला. इस मुकाबले में शाहीन ने अपनी क्लास दिखाते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. इस प्रदर्शन के बाद शाहिद अफरीदी ने शाहीन को लेकर अब एक और बयान दिया है.
शाहीन अफरीदी को लेकर शहीद अफरीदी ने अब क्या कहा?
शहीद अफरीदी ने एक पाकिस्तानी टीवी शो पर कहा,’मुझे उसे गुस्सा दिलाना था. अगले मैच में मुझसे पूछेंगे, मैं उसमें भी शाहीन को बिठा दूंगा अपनी टीम में नहीं रखूंगा. उसको इसी तरह गुस्सा दिलाना है. कुछ लोगों की इगो को मारो. कुछ लोगों को गुस्सा दिलाओ. शाहीन को जो दिमाग है ना मुझे बहुत अच्छी तरह पता है. मैंने अपनी बेटी को भी बता दिया था.
Shahid Afridi said, “I wanted Shaheen to be angry with me, If you ask me again, I would still drop him in the next match. Sometimes, to unlock a player’s full potential, you have to criticise them and break their ego. And it worked brilliantly.”pic.twitter.com/JhdrQ8Vt6L
— Salman. (@TsMeSalman) February 25, 2026
दरअसल, शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से शाहीन अफरीदी की शादी हो रखी है. शाहिद के ड्रॉप करने वाले बयान के बाद उनकी बेटी अंशा उनसे नाराज हो गई थीं. इस बात का जिक्र खुद शाहिद अफरीदी ने किया. इसके बाद शाहिद अफरीदी ने अपनी बेटी से कहा कि अगले मैच में आप उनकी (शाहीन अफरीदी) परफॉर्मेंस देखना. शाहिद अफरीदी ने आगे कहा, ‘कुछ लोगों के दिमाग के साथ खेलना पड़ता है तो मैं खेल गया.’ हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ शाहीन अफरीदी की शानदार परफॉर्मेंस के बाद भी पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद पाकिस्तान लगभग टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है.