इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले पाकिस्तान सुपर लीग कहीं नहीं टिकती. ये भी एक कारण है कि जिस खिलाड़ी को IPL में खेलने का मौका मिलता है वो PSL में अपने कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ने से भी नहीं कतराता. अब एक और दिग्गज PSL से IPL में आया है, हालांकि वो कोई क्रिकेटर नहीं बल्कि कमेंटेटर निक नाइट हैं. पाकिस्तान को ये नुकसान पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के आईडिया से उठाना पड़ रहा है, उनकी चालाकी का खामियाजा उनका देश उठा रहा है.

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की कमेंटरी पैनल में निक नाइट का नाम शामिल किया गया था. लेकिन शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए आए स्टार स्पोर्ट्स के कमेंट्री पैनल में भी उनका नाम आया. कमेंटरी करने वाले दिग्गज हों या प्लेयर्स, अधिकतर पीएसएल के ऊपर आईपीएल को तव्वजो देते हैं. पीएसएल के जारी संस्करण से स्पेंसर जॉनसन, दासुन शनाका और ब्लेसिंग मुजारबानी अभी तक आईपीएल में आने वाले खिलाड़ी हैं.

मोहसिन नकवी की चालाकी पड़ी भारी

पीएसएल और पाकिस्तान को ये नुकसान मोहसिन नकवी के आईडिया से हो रहा है, या यूं कहें कि उनकी जिद के कारण. पिछले 2 साल से पीएसएल और आईपीएल एक ही विंडो में हो रहा है. जब पाकिस्तान ने ये फैसला किया था तब भी जानकार मानते थे कि इससे पीएसएल का ही नुकसान होगा. अब ये देखने को भी मिल रहा है.

हालांकि मोहसिन नकवी अभी भी ये मानने को तैयार नहीं है कि दोनों लीग के एक ही विंडो में होने के कारण ऐसा हो रहा है. उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने पर चिंता जाहिर की. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, ‘पाकिस्तान सुपर लीग के लिए हुए ऑक्शन में चुने जाने के बाद भी आईपीएल में जाना निराशाजनक है. शेड्यूल हमारी चिंता नहीं है. मैं बताना चाहता हूं कि जो भी खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट तोड़ रहा है उस पर कड़ी कार्यवाई का सामना करना पड़ेगा.’



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp