भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और आरजे महवश (RJ Mahvash) की दोस्ती टूट गई है. दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. बीते लंबे वक्त से चहल और महवेश की दोस्ती को लेकर चर्चा थी. कई लोग तो यह भी मानते थे कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है. इसके अलावा तमाम लोगों ने आरजे को चहल का घर तोड़ने वाला बताया. खुद चहल ने एक पोडकास्ट में इन तमाम बातों का खुलासा किया था.
बात करें चहल और महवेश के एक दूसरे को अनफॉलो करने की, तो ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों ने हाल ही में एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है. चहल और महवेश का एक दूसरे को अनफॉलो करना चर्चा का विषय बन गया. इससे कहीं ना कहीं यह कहा जा सकता है कि दोनों की दोस्ती खत्म हो गई है.
आरेज महवेश पर लगे चहल का घर तोड़ने का आरोप
चहल ने राज शमानी के पोडकास्ट पर बात करते हुए कहा था, “ऐसा पहली बार हुआ था कि मैं पब्लिक में किसी के साथ नजर आया था, इसलिए लोगों ने अनुमान लगाने शुरू कर दिए. उसे (आरजे महवेश) घर तोड़ने वाली कहा गया. लोगों ने पूछना जारी रखा कि वह चहल के साथ क्यों है? मुझे बुरा लगता है कि एक दोस्त ने मुझे बुरे वक्त से निकाला और उसे इन सबमें घसीटा जा रहा है. “
बाहर जाना बंद कर दिया
चहल ने आगे कहा, “यहां तक जब हम लोग दोस्तों के ग्रुप के साथ होते थे, तब भी सिर्फ हमारी फोटो क्रॉप करके इस्तेमाल किया गया. अंतत: हमने बाहर जाना बंद कर दिया क्योंकि हमें डर था कि कोई दूसरी कहानी ना आ जाए.”
तलाक के बाद हुआ था दोनों का मिलन
गौरतलब है कि डांसर धनश्री वर्मा से तलाक के बाद से ही चहल को आरजे के साथ देखा जाने लगा. इसके साथ महवेश भी चहल को सपोर्ट करने के लिए मैदान पहुंचने लगीं. इन तमाम चीजों को देखते हुए दोनों के डेटिंग की चर्चा तेज हुई. हालांकि दोनों की तरफ से कभी डेटिंग को लेकर कोई बात नहीं बोली गई.