Elon Musk: टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है. एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) द्वारा उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया फर्म xAI को खरीदने के बाद मस्क की दौलत में गजब का उछाल आया है. उनकी नेट वर्थ अब 800 बिलियन डॉलर (72,37,400 करोड़) के पार चली गई है. इसी के साथ वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. 

फोर्ब्स के मुताबिक, दोनों कंपनियों के मर्ज होने से इनकी कम्बाइंड वैल्यू अब 1.25 ट्रिलियन डॉलर हो गई है. इसके चलते मस्क की दौलत ने भी लगभग 84 बिलियन डॉलर की लंबी छलांग लगाई है. फिलहाल उनकी टोटल नेटवर्थ अनुमानित रूप से 852 बिलियन डॉलर (7,707,235 करोड़) है. 

स्पेसएक्स-xAI की डील से बढ़ी दौलत 

मर्जर से पहले मस्क के पास स्पेसएक्स का लगभग 42 परसेंट हिस्सा था, जिसकी वैल्यू दिसंबर में एक टेंडर ऑफर के बाद 800 बिलियन डॉलर थी. उनके हिस्से की कीमत लगभग 336 बिलियन डॉलर थी. xAI में उनकी लगभग 49 परसेंट की हिस्सेदारी थी, जिसकी वैल्यू इस महीने की शुरुआत में एक प्राइवेट फंडरेजिंग राउंड के बाद 250 बिलियन डॉलर थी, जिससे उनके हिस्से की कीमत लगभग 122 बिलियन डॉलर हो गई.

मर्जर के बाद, SpaceX की वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर और xAI की वैल्यू 250 बिलियन डॉलर हो गई। फोर्ब्स के अनुमान के अनुसार, मस्क के पास अब इस नई कंपनी में 43 परसेंट की हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत लगभग 542 बिलियन डॉलर है. 

मर्जर का क्यों आया ख्याल?

स्पेस ट्रांसपोर्टेशन और कम्युनिकेशन से जुड़ी कंपनी स्पेसएक्स और एआई स्टार्टअप एक्सएआई को अंतरिक्ष में एआई की कंप्यूटिंग कैपेसिटी बढ़ाने के साथ मर्ज किया गया.इसके तहत, स्पेस में बड़ी संख्या में सैटेलाइट्स भेजे जाएंगे, जो वहां एक डेटा सेंटर के तौर पर काम करेंगे. यह एक साल से भी कम समय में दूसरी बार है, जब मस्क की कोई दो कंपनी आपस में मर्ज की गई है. पिछले साल मार्च में मस्क ने अपने एआई स्टार्टअप  xAI को X के साथ मर्ज किया. 

ये भी पढ़ें:

ट्रेड डील का असर, सरपट भागेगी भारत की इकोनॉमी; गोल्डमैन ने GDP को लेकर लगाया ये अनुमान 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp