Yash Dayal Marriage News: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने विवादों के बीच चुपचाप शादी कर ली है. यूपी के लिए खेलने वाले गेंदबाज पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप हैं, जिसके चलते वह बीते कुछ वक्त से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं. इन आरोपों के चलते यश यूपी टी20 लीग 2025 में नहीं खेल सके थे. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या वह इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन यानी IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं? इसी बीच उनकी शादी की खबर ने सबको हैरान कर दिया. 

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि आरसीबी के तेज गेंदबाज ने शादी कर ली है. बताया गया का उनकी शादी 04 फरवरी को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हुई थी. शादी को बहुत गुपचुप तरीके से किया गया था, जिसके चलते एक महीने से ज्यादा वक्त बाद इसकी खबर सामने आई. 

शादी में किसी को नहीं मिली दावत

रिपोर्ट में बताया गया कि शादी को इतनी गुपचुप तरीके से किया गया था कि परिवार के अलावा दूसरे किसी भी शख्स को दावत नहीं मिली थी. कोई भी दोस्त या क्रिकेटर भी इस शादी का हिस्सा नहीं बना था. 

कौन हैं यश दयाल की दुल्हन?

अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यश दयाल की दुल्हन कौन हैं? तो उनकी पत्नी का नाम श्वेता पुंडीर हैं, जो पेशे से एक कंटेंट क्रिएटर हैं. मजे की बात यह है कि श्वेता ने हाल ही में यश के साथ एक रील भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिससे दोनों के रिश्ते पर लगभग मोहर लगती हुई दिखी. इसके अलावा वह यश से जुड़ी एक पोस्ट और शेयर कर चुकी हैं. 

यश दयाल का आईपीएल करियर 

यश ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 43 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 43 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 33.90 की औसत से 41 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट 3/20 का रहा. इसके अलावा उनकी इकॉनमी 9.57 की रही. 

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बाद सबसे पहले मैच में न्यूजीलैंड की करारी हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp