West Indies vs England Highlights: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हरा दिया है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में यह वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत है. टी20 वर्ल्ड कप में 10 साल के बाद वेस्टइंडीज को इंग्लैंड पर जीत मिली है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रन ही बना सकी. शरफेन रदरफोर्ड ने मुकाबले में 76 रनों की पारी खेली.

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. वेस्टइंडीज टीम जब पहले बैटिंग करने आई तो उसने पारी की पहली 7 गेंदों के भीतर 2 विकेट खो दिए थे. मगर रदरफोर्ड की नाबाद 76 रनों की पारी, जेसन होल्डर के 33 और रॉस्टन चेज के 34 रनों की बदौलत वेस्टइंडीज टीम 196 रनों तक पहुंच पाई. अंतिम 5 ओवरों में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने कुल 66 रन जोड़े थे. 

10 साल बाद जीता वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज को टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार 2016 में जीत नसीब हुई थी. 2016 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज को इंग्लैंड पर 4 विकेट से जीत मिली थी. उसके बाद 10 साल बीत चुके थे, लेकिन कैरेबियाई टीम को अंग्रेजों पर जीत नहीं मिल पा रही थी. आखिरकार वेस्टइंडीज ने वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को 30 रनों से हराकर अपने हार के सिलसिले को खत्म किया.

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई इंग्लैंड के लिए कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. जैकब बैथेल ने 33 रन बनाए, वहीं सैम कर्रन 43 रन बनाकर नाबाद लौटे. जोस बटलर ने भी 21 रनों का योगदान दिया, लेकिन इंग्लैंड की टीम को जीत तक नहीं ले जा सके.

इंग्लैंड का हाल इस वर्ल्ड कप में बहुत बुरा लग रहा है, क्योंकि पिछले मैच में नेपाल ने उसे लगभग हरा दिया था. इंग्लैंड उस मैच को मात्र 4 रनों से जीत पाया था.

यह भी पढ़ें:

मुंबई में शरफेन रदरफोर्ड ने अंग्रेजों को धोया, होल्डर भी चमके; 7 गेंद में 2 विकेट गिरने के बाद भी वेस्टइंडीज ने बना डाले 196 रन



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp