दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये टॉस के दौरान का है, जिसमें प्रेजेंटर उनसे पूछते हैं कि आपकी टीम में कोई बदलाव है? इस पर फाफ ने जो कहा, उसे सुनकर सब हैरान रह गए. प्रेजेंटर की तो हंसी छूट गई. फाफ ने कहा कि हां वो नहीं खेल रहा क्योंकि रात को वह मेरी बहन के साथ बेड पर थे.
सोमवार को एक यूजर ने ‘एक्स’ पर इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “फाफ डु प्लेसिस, आप लाइव कैमरा पर ये नहीं बोल सकते.” दरअसल इसमें फाफ बतौर कप्तान टॉस के लिए आते हैं. प्रेजेंटर उनसे पूछते हैं कि क्या कोई बदलाव है? इस पर फाफ कहते हैं कि हार्डस विलजॉन नहीं खेल रहे हैं क्योंकि रात को वह मेरी बहन के साथ बेड पर थे. उनकी कल ही शादी हुई है.” फाफ की ये बात सुनकर प्रेजेंटर अपनी हंसी रोक ही नहीं पाते, वह लगातार हंसते रहते हैं.
🚨 FAF DU PLESSIS, YOU CAN’T SAY THIS ON LIVE CAMERA 🚨
Host: Any changes today? 🧐
Faf: “One change. Alviro is not playing. He’s lying in bed with my *****. They got married yesterday” 😨
Host: That’s brilliant 😅
– A must watch video 🤪 pic.twitter.com/InkGAiHKJi
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) February 9, 2026
2019 का है ये वीडियो
फाफ डु प्लेसिस का ये वायरल वीडियो अभी का नहीं है. ये मजांसी सुपर लीग का है, जिसका आखिरी संस्करण 2019 में खेला गया था. फाफ डु पार्ल रॉक्स के कप्तान थे, उन्होंने नेल्सन मंडेला बे जाएंट्स के खिलाफ 2019 में हुए मुकाबले के दौरान टॉस पर ये कहा था.
विलजॉन के साथ हुई डु प्लेसिस की बहन की शादी
फाफ डु प्लेसिस की बहन रेमी राइनर्स की शादी हार्डस विलजॉन से हुई थी, जो दक्षिण अफ्रीका के लिए साल 2016 में एक टेस्ट खेल चुके हैं. वह आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं. डु प्लेसिस की बहन विलजॉन के साथ आईपीएल मैच के लिए भारत भी आ चुकी हैं.