2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने लगातार पांच छक्के जड़े और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज शतक जड़ दिया. जिम्बाब्वे के खिलाफ हेटमायर ने सिर्फ 19 गेंद में फिफ्टी पूरी की. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड खुद शिमरन हेटमायर के ही नाम था. इसी विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ हेटमायर ने 22 गेंद में अर्धशतक लगाया था. पर आज उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 19 गेंद में फिफ्टी जड़कर इतिहास रच दिया.
शिमरन हेटमायर जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन नंबर पर बैटिंग करने उतरे और आते ही चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी. हेटमायर ने इस दौरान लगातार पांच छक्के भी जड़े. उन्होंने पहले सातवें ओवर की आखिरी दो गेंद पर छक्के जड़े और फिर अगले ओवर में लगातार तीन सिक्स मार दिए. इस तरह उन्होंने लगातार पांच गेंद में पांच सिक्स मार दिए.
09 रन पर छूटा था कैच
बता दें कि जब हेटमायर सिर्फ 09 रन पर बैटिंग कर रहे थे, तब जिम्बाब्वे की टीम ने उनका कैच छोड़ दिया था. इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए हेटमायर ने इतिहास रच दिया. हेटमयार का कैच छोड़ना जिम्बाब्वे के लिए मुकाबले में सबसे बड़ा पछतावा साबित हो सकता है.
85 रन पर समाप्त हुई पारी
हेटमायर शतक से दूर रह गए. उन्होंने 34 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 85 रन स्कोर किए. उनकी पारी देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह आसानी से शतक तक पहुंच जाएंगे, लेकिन ट्रिपल डिटिज का आंकड़ा छूने से चूक गए.
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
अब हेटमायर मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 54.75 की औसत और 185.59 के शानदार स्ट्राइक रेट से 219 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 85 रनों का है. लिस्ट में पाकिस्तान साहिबजादा फरहान पहले 220 रन के साथ पहले पायदान पर हैं.
यह भी पढ़ें: