Fractal Analytics IPO Listing: शेयर बाजार में सोमवार, 16 फरवरी को फ्रैक्टल एनालिटिक्स की एंट्री निवेशकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. कंपनी शेयर डिस्काउंट पर लिस्ट हुए. कंपनी के आईपीओ को कुल मिलाकर 2 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था और शेयर 900 रुपये के इश्यू प्राइस पर जारी किए गए थे.
लिस्टिंग के दिन बीएसई पर शेयर 900 रुपये पर खुला, जबकि एनएसई पर इसकी शुरुआत 876 रुपये पर हुई. जिससे निवेशकों को लिस्टिंग पर किसी तरह का फायदा नहीं मिला. निवेशकों को 2.67 फीसदी का नुकसान हुआ. आइए जानते हैं, शेयर बाजार में कंपनी का हाल…
शेयर बाजार में कंपनी का हाल
बीएसई पर कंपनी शेयरों की शुरुआत 900 रुपये पर हुई. सुबह करीब 11 बजे तक कंपनी शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही थी. शेयर 4.16 फीसदी या 37.40 रुपये की गिरावट के साथ 862.60 रुपये पर ट्रेड कर रही थी.
एनएसई पर कंपनी शेयर 4.30 फीसदी या 38.70 रुपये तक फिसल गए थे. इस दौरान शेयर 861.45 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. निवेशकों को उम्मीद के अनुसार लिस्टिंग गेन का फायदा नहीं मिला. जिससे निवेशकों के बीच उत्साह कम होने से शेयर गोते खा गए हैं.
कंपनी की आर्थिक स्थिति
कंपनी के आर्थिक स्थिति की बात करें तो, वित वर्ष 2025 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 220.60 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया था. साथ ही कंपनी के रेवेन्यू में भी सालान आधान पर 17 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी. चालू वित्त वर्ष में भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. अप्रैल-सितंबर 2025 की तिमाही में कंपनी को 70.90 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है.
फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ
फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ 9 से 11 फरवरी के बीच खुला था. कंपनी आईपीओ 2,840 करोड़ रुपये का था. कुल मिलाकर यह इश्यू 2.81 गुना सब्सक्राइब हुआ, लेकिन हर श्रेणी में पूरी तरह मांग नहीं आई. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा (एक्स-एंकर) 4.41 गुना भरा, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 1.11 गुना और खुदरा निवेशकों का 1.10 गुना सब्सक्राइब हुआ था.
आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, ऑफिस सेटअप, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, मार्केटिंग और कंपनी के दूसरे कामों को पूरा करने के लिए करने वाली है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने के दाम हुए धड़ाम! चांदी 8000 रुपये फिसली, जानिए 16 फरवरी को कितना कम हो गया रेट