Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stock Market Rally: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ डील से बनी सकारात्मक उम्मीदों का असर मंगलवार को शेयर बाजार में साफ नजर आ रहा है. कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है. सेंसेक्स 85,323.20 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी 50 ने 26,308.05 के स्तर पर दिन की शुरुआत की.

बाजार खुलते ही कुछ ही देर में ऐसी तेजी देखने को मिली कि सेंसेक्स 4,200 अंक या 5.1 प्रतिशत उछलकर 85,871.73 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 50 भी 1,252 अंक या 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,341.20 लेवल तक पहुंच गया.  इस तेजी का सीधा फायदा निवेशकों को मिला और महज 15 मिनट के भीतर उनकी संपत्ति में करीब 13 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ.

शेयर बाजार का हाल

कारोबार की शुरुआत के साथ ही शेयर बाजार में चौतरफा मजबूती देखने को मिली. निफ्टी के सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आए. इस दौरान रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी रही. निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में तो 4 फीसदी से अधिक की उछाल देखने को मिली.

इसके अलावा ऑटो, इंफ्रास्ट्रक्चर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली. बैंकिंग सेक्टर ने भी बाजार की रफ्तार को सहारा देने का काम किया है. निफ्टी बैंक 2.5 फीसदी से ज्यादा उछल गए.

तेजी के पीछे की वजह

शेयर बाजार में आई हालिया तेजी के पीछे कई अहम वजहें रही हैं. जिस कारण निवेशकों का मनोबल बढ़ा हैं. सबसे पहले ईयू-इंडिया ट्रेड डील ने बाजार के सेंटीमेंट को सकारात्मक दिशा दी.

इसके बाद बजट ने मार्केट का सपोर्ट दिया और अब इंडिया-यूएस ट्रेड डील के फाइनल होने के बाद बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. जिसके चलते शेयर बाजार में तूफानी तेजी आई है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने की कीमतों में जारी गिरावट पर लगा ब्रेक, जानें 3 फरवरी को आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा है सोना



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp