Stocks to watch: नवरत्न कंपनी आरईसी लिमिटेड (REC Ltd)  एक बार फिर से अपने निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही है. कंपनी ने कारोबारी साल 2025-26 के लिए चौथी बार डिविडेंड देने का ऐलान कर दिया है. इसी सिलसिले में पावर सेक्टर की इस सरकारी कंपनी ने बीते 6 मार्च को एक मीटिंग भी रखी. 

हर शेयर पर कितने मिलेंगे? 

कंपनी ने बोर्ड की मीटिंग के बाद अपने निवेशकों को 2025-26 के लिए प्रति शेयर 3.20 चौथे अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 20 मार्च की तय की गई है.स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर का 32 परसेंट डिविडेंड के रूप में देने का फैसला किया है. यानी कि अगर आपके पास REC लिमिटेड का 1 शेयर है, तो कंपनी इस पर आपको 3.20 रुपये देगी.

इसी तरह से अगर आपके पास कंपनी के 100 शेयर हैं, तो आपको 320 (100*3.20) रुपये मिलते. अगर आपके पास 1000 शेयर हैं, तो आपके बैंक अकाउंट में 3200 रुपये आएंगे. हालांकि, डिविडेंड का मुनाफा पाने के लिए आपके पास 20 मार्च (रिकॉर्ड डेट) तक कंपनी के शेयर होने चाहिए. डिविडेंड का पैसा आपके उसी बैंक अकाउंट में जाएगा, जो सीधे आपके डीमैट अकाउंट से जुड़ा हो. 

 

 

 

 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

हलचल भरे स्टॉक मार्केट में जोर से झटका दे गया शेयर, ईरान वॉर के बीच निवेशकों को कर गया कंगाल 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp