क्रिकेट में पिच का अहम रोल होता है. इसी कारण किसी भी बड़े मैच से पहले पिच चर्चा में आ जाती है. अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े में खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड के इस मैच से पहले वानखेड़े की पिच चर्चा में है. गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. इस पिच की पहली झलक सामने आई है, जो विवाद की असली वजह है. 

मुंबई के वानखेड़े की पिच पर हरी घास नजर आ रही है. पिच को देखकर साफ लग रहा है कि तेज गेंदबाजों को इससे काफी मदद मिलेगी. अगर इसी पिच पर भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल खेला जाता है तो गेंदबाज यहां हावी रह सकते हैं. सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल है, उसमें टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पिच क्यूरेटर से नाखुश नजर आ रहे हैं. 

भारतीय टीम ने मंगलवार, 3 मार्च को वानखेड़े में अभ्यास किया. इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर भी टीम के साथ मौजूद थे. गंभीर ने इस दौरान पिच क्यूरेटर से मुलाकात की. इसमें दिलचस्प बात यह है कि वह काफी नाखुश नजर आए. माना जा रहा है कि इसका कारण वानखेड़े की पिच है. 

टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है इंग्लैंड 

इंग्लैंड की टीम भारत के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. वानखेड़े की पिच वैसे तो बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है, लेकिन अगर पिच पर हरी घास रहती है तो इस बार तेज गेंदबाजों को यहां मदद मिल सकती है. इंग्लैंड की टीम में कई दमदार खिलाड़ी हैं, और आईपीएल में वे यहां लंबे समय से खेल रहे हैं. ऐसे में कंडीशंस को अच्छे से जानते हैं. यही वजह है कि इंग्लैंड की टीम भारत के लिए  बड़ी चुनौती साबित हो सकती है.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp