Highest Successful Run Chase in T20 Wankhede Stadium: 2026 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. वानखेड़े के मैदान में खूब सारे रन बनते रहे हैं. पिच पर हल्की घास भी एक हाई-स्कोरिंग मैच की ऑस इशारा कर रही है. मगर टीम इंडिया को फाइनल में जगह बनानी है तो जान लीजिए उसे इंग्लैंड के सामने कम से कम कितना लक्ष्य रखने की जरूरत है.
टीम इंडिया को बनाने होंगे इतने रन?
सेमीफाइनल में टॉस हारना भारतीय टीम के लिए मुश्किल बढ़ाने जैसा है. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की बात करें तो वानखेड़े स्टेडियम में 200+ का लक्ष्य हासिल करने वाली अकेली टीम इंग्लैंड ही है. इंग्लैंड ने इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच में 230 रनों का टारगेट चेज कर डाला था. इंग्लैंड टीम ने यह कारनामा साल 2016 में किया था.
इसका मतलब साफ है, टीम इंडिया 230 रन भी बना लेती है तो भी उसकी जीत निश्चित नहीं होगी. जोस बटलर और फिल साल्ट का बल्ला चाहे अब तक खामोश रहा हो, लेकिन इंग्लैंड टीम में ऐसे-ऐसे धुरंधर बैठे हैं, जो एक बार फिर 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य भेद सकते हैं. ये आंकड़े साफ दर्शा रहे हैं कि टीम इंडिया ने 200 से कम स्कोर बनाया तो उसकी हार की संभावनाएं काफी अधिक होंगी.
वानखेड़े में भारत का सबसे बड़ा स्कोर
अच्छी बात ये है कि भारतीय टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो बार 200 से ज्यादा स्कोर बना चुकी है. भारतीय टीम ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ 247 रन ठोक दिए थे. इसके अलावा टीम इंडिया ने यहां वेस्टइंडीज के विरुद्ध 240 रन भी बनाए हुए हैं. आज भी भारतीय बल्लेबाजों को कुछ वैसा ही कमाल दिखाते हुए 240-250 का स्कोर खड़ा करना होगा.
यह भी पढ़ें:
मोहम्मद आमिर ने भारत के खिलाफ उगला जहर तो मोहम्मद कैफ ने लगाई क्लास, USA वाली हार दिलाई याद