Indian Players At Siddhivinayak Temple: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 05 मार्च, गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी भगवान की शरण में पहुंचे, जिसका वीडियो भी सामने आया, जिसमें अक्षर पटेल, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा नजर आए.
तीनों ही खिलाड़ी मुंबई स्थित सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे. मंदिर पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने प्रर्थना भी की. इससे पहले सुपर-8 के आखिरी मुकाबले से पूर्व कई भारतीय खिलाड़ी कोलकाता स्थित कालीघाट काली मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Members of Indian Cricket Team offered prayers at Shree Siddhivinayak Ganapati Temple. The team will face England in the semi-final match of #ICCT20WorldCup2026 tomorrow at Wankhede Stadium in Mumbai.
(Video Source: Siddhivinayak Temple Trust) pic.twitter.com/DkcTfOspSd
— ANI (@ANI) March 4, 2026
सुपर-8 में पहला मैच हारकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
बता दें कि टीम इंडियो को सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद मेन इन ब्लू के सेमीफाइनल की रेस से एलिमिनेट होने की चर्चा तेज हो गई. हालांकि फिर टीम इंडिया ने आखिरी दो मैचों में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह पक्की की.
सूर्या ब्रिगेड ने अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला, जिसमें 72 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच में 5 विकेट से जीत अपने खाते में डाली. इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीत दिलाने में संजू सैमसन ने अहम योगदान दिया. संजू ने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 97 रन स्कोर किए.
ग्रुप चरण में टीम इंडिया का प्रदर्शन
ग्रुप चरण में टीम इंडिया ने चारों मैचों में जीत दर्ज की. पहले मैच में मेन इन ब्लू ने यूएसए के खिलाफ 29 रनों से जीत हासिल की. फिर अगले मैच में नामीबिया के खिलाफ 93 रन से जीत अपने खाते में डाली. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से मुकाबला जीता. फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी मैच में 17 रन से जीत दर्ज की. इस तरह भारतीय टीम ने ग्रुप चरण के चारों मैचों में जीत हासिल कर सुपर-8 में कदम रखा.