वरिष्ठ नागरिकों को फायदा
सीनियर सिटिजन्स को ज्यादा रिटर्न मिलता रहेगा. उनके लिए 46 से 179 दिनों की अवधि के लिए दरें 5.60 परसेंट से बढ़ाकर 5.85 परसेंट कर दी गई हैं. 180 दिनों से लेकर एक साल से कम की अवधि में मैच्योर होने वाली जमाओं पर अब 6.35 परसेंट का रिटर्न मिलेगा, जबकि पहले यह 6.10 परसेंट था. एक साल से लेकर दो साल से कम की अवधि के लिए संशोधित दर 7 परसेंट है, जो पहले 6.75 परसेंट थी.
| रिटेल एफडी | सामान्य नागरिक | परसेंट |
| अमृत वृष्टि (444 दिन) | 6.45 परसेंट | 6.95 परसेंट |
| 1 साल से 2 साल | 6.25 परसेंट | 6.75 परसेंट |
| 5 साल से 10 साल | 6.05 परसेंट | 7.05 परसेंट (SBI WeCare के तहत) |
बल्क डिपॉजिट पर समय से पहले पैसे निकालने पर पेनल्टी
ये नई दरें सभी नई जमाओं के साथ-साथ मौजूदा जमाओं के मैच्योर होने पर उनके रिन्यूअल पर भी लागू होंगी. बैंक के अनुसार, रिटेल और बल्क दोनों तरह की टर्म डिपॉजिट से जुड़े अन्य नियमों और शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
जो निवेशक समय से पहले पैसे निकालना चाहते हैं, उन पर पेनल्टी लगती रहेगी. SBI ने सभी अवधियों की बल्क डिपॉजिट पर 1 परसेंट की पेनल्टी बरकरार रखी है. इसका मतलब है कि समय से पहले पैसे निकालने पर लागू ब्याज दर में एक परसेंट की कमी कर दी जाएगी.
क्या होता है Platform Fee जिसके बढ़ने से Zomato और Swiggy पर खाना ऑर्डर करना हो जाएगा महंगा?