Team India Arrived At Head Coach Gautam Gambhir Delhi House For Dinner: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रविवार यानी 8 फरवरी को अपने दिल्ली आवास पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक स्पेशल डिनर का आयोजन किया. ये डिनर 12 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले आयोजित किया गया. साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी गौतम के आवास पर पहुंचे. डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ अपना पहला ग्रुप स्टेज मैच 29 रनों से जीता. भारतीय टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का वेलकम गौतम गंभीर ने पत्नी नताशा और बच्चों के साथ किया.
टीम इंडिया ने जीत से किया टी20 वर्ल्ड कप का आगाज
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज टीम इंडिया ने जीत से किया है. अमेरिका के खिलाफ हुए अपने पहले मैच को टीम इंडिया ने 29 रन से जीता. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टॉस हारकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी. अमेरिकी गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा. बाद में सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेलकर भारत के स्कोर को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया.
#WATCH | Members of the Indian T20 cricket team arrive at the residence of Indian Cricket Team Head Coach Gautam Gambhir in Delhi.
Gautam Gambhir is hosting a special dinner for the team https://t.co/VQ2symRZ2M pic.twitter.com/tXgiuAwN6D
— ANI (@ANI) February 8, 2026
नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया का अगला मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का पहला मैच जीतने के बाद, डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया का अगला मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ होगा. इसके बाद पाकिस्तान से मुकाबले के लिए भारत कोलंबो के लिए रवाना होगी. हालांकि, पाकिस्तान ने 15 फरवरी के मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है, लेकिन टीम इंडिया श्रीलंका जाएगी. भारत 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच खेलेगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह.