India vs Netherlands Score: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. उम्मीद से उलट नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और खासतौर पर आर्यन दत्त ने प्रभावित किया. भारत के लिए शिवम दुबे ने तूफानी अर्धशतक लगाया.

पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 0 पर आउट हो गए. यह इसी वर्ल्ड कप में तीसरी बार है, जब अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए. ईशान किशन को शुरुआत तो मिली, लेकिन वो 7 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा ने एक बार धीमी पारी खेली, जिन्होंने 31 रनों का योगदान दिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी मिडिल ओवरों में भारतीय पारी को संभाले रखा और 34 रन बनाए.

शिवम दुबे का तूफान

शिवम दुबे पारी के 9वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने अपनी पारी की पहली 11 गेंद में सिर्फ 6 रन बनाए थे. उसके बाद अगली 14 गेंदों में उन्होंने बाकी 44 रन बना डाले और मात्र 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. ये टी20 वर्ल्ड कप में दुबे की सबसे पहली फिफ्टी है. दुबे ने 31 गेंद में 66 रन बनाए और इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए.

उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने भी बल्ले से दम दिखाया. हार्दिक ने 21 गेंद में 30 रन बनाए. पहले 11 ओवरों में भारतीय टीम ने सिर्फ 76 रन बनाए थे. अंतिम 9 ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने 117 रन बना डाले. इसमें सबसे बड़ा योगदान शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या के बीच हुई 76 रनों की साझेदारी का रहा. भारतीय टीम ने अंतिम 9 गेंदों के भीतर 4 छक्के बटोरे, लेकिन 2 विकेट भी गंवाए.

नीदरलैंड्स के लिए सबसे प्रभावी गेंदबाज लोगन वैन बीक रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए. वहीं आर्यन दत्त ने 2 विकेट चटकाए. काइल क्लाइन भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे.

यह भी पढ़ें:

पहले 4 लाख से 10 लाख की डिमांड, दोबारा सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां, कर दी नई मांग



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp