टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया को दो वॉर्म अप मैच खेलने हैं, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार (02 फरवरी) को टीम इंडिया के ‘ए’ स्क्वॉड का एलान कर दिया है. दिल्ली के खिलाड़ी को भारत की ए टीम का कप्तान बनाया गया है. इसके अलावा तिलक वर्मा की भी वापसी हुई है. तिलक की वापसी फैंस और टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी है.
बता दें कि मेन इन ब्ल 2 वॉर्मअप मैच यूएसए और नामीबिया के खिलाफ खेलेगी, जिसके लिए भारत की कमान आयुष बदोनी को सौंपी गई है. बदोनी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वहीं टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.
तिलक वर्मा की वापसी में ट्विस्ट
सर्जरी के बाद तिलक वर्मा को टीम में वापसी के लिए मंजूरी मिल गई है. तिलक यूएसए के खिलाफ होने वाले मैचों में इंडिया ए के लिए खेलेंगे, जिसके बाद वह सीनियर टीम में शामिल हो जाएंगे.
Presenting India A squad for the warm-up matches ahead of the ICC Men’s T20 World Cup 2026. India A will play two warm-up matches against USA and Namibia.
🙌Note: Tilak Varma will feature in one warm-up match before joining #TeamIndia for the #T20WorldCup pic.twitter.com/LIVpMvI6v6
— BCCI (@BCCI) February 2, 2026
कब और कहां होंगे भारत के दो वॉर्म अप मैच?
तो आपको बता दें कि भारत को दो वॉर्म अप मैच यूएसए और नामीबिया के खिलाफ खेलने हैं. अमेरिका के खिलाफ मुकाबला सोमवार (02 फरवरी) यानी आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 5 बजे से खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच शुक्रवार (06 फरवरी) को नामीबिया के खिलाफ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा.
मयंक यादव भी टीम में
भारतीय टीम में युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी मौका दिया गया है. आईपीएल में कहर बरपाकर टीम इंडिया तक पहुंचने वाले मयंक यादव की लंबे वक्त बाद वापसी हुई है. इससे पहले मयंक आईपीएल 2025 में खेलते हुए दिखाई दिए थे. लेकिन इंजरी के चलते वह लंबे वक्त तक क्रिकेट से बाहर रहे.
वॉर्म अप मैचों के लिए इंडिया-ए का स्क्वॉड
आयुष बडोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन. जगदीसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव.