Most Runs in International Cricket: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक लगाकर जो रूट ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. उन्होंने इस मुकाबले में 111 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. ये उनके वनडे करियर का 20वां और अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 61वां शतक रहा. इसी बीच उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में खास कीर्तिमान बना दिया है. वो अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ब्रायन लारा को पीछे छोड़ आठवें नंबर पर आ गए हैं.
ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा
श्रीलंका के खिलाफ 111 रनों की पारी खेलने के बाद जो रूट ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 506 पारियों में बल्लेबाजी करके 22,413 रन बना लिए हैं. उन्होंने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 22,358 रन बनाए थे. रूट अपने शानदार करियर में अब तक 61 शतक और 116 फिफ्टी लगा चुके हैं.
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब केवल सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कुमार संगाकारा, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने, जैक्स कैलिस और राहुल द्रविड़ ही उनसे आगे हैं.
- 34,357 रन – सचिन तेंदुलकर
- 28,215 रन – विराट कोहली
- 28,016 रन – कुमार संगाकारा
- 27,483 रन – रिकी पोंटिंग
- 25,957 रन – महेला जयवर्धने
- 25,534 रन – जैक्स कैलिस
- 24,208 रन – राहुल द्रविड़
- 22,413 रन – जो रूट
विराट कोहली से बहुत पीछे
जो रूट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 22 हजार से अधिक रन बना चुके हैं, लेकिन इस सूची में वो विराट कोहली से बहुत पीछे हैं. विराट टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ ODI मैच ही खेलते हैं. विराट के नाम 626 पारियों में 28,215 रन हैं. एक तरफ रूट ने 61 शतक लगाए हैं, वहीं विराट के नाम तीनों फॉर्मेट में 85 शतक हैं. अकेले एकदिवसीय क्रिकेट में ही विराट 54 सेंचुरी लगा चुके हैं, जो विश्व में सबसे अधिक हैं.
यह भी पढ़ें:
विराट-रोहित के साथ इस खास क्लब में शामिल होंगे सूर्यकुमार यादव, चौथे टी20 में रच सकते हैं इतिहास