IPL 2024 Playoffs Scenrio: आज आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होगी. यह इस सीजन का 60वां मैच होगा, यानी अब तक 59 मुकाबले हो चुके हैं, लेकिन किसी भी टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है. वहीं, प्लेऑफ की रेस बेहद रोचक होती जा रही है. हालांकि, प्वॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों की दावेदारी बेहद मजबूत है, लेकिन अब तक जगह पक्की नहीं कर सके हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बराबर 16-16 प्वॉइंट्स हैं.

अब प्लेऑफ के लिए समीकरण क्या है?

इसके बाद पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर काबिज है. सनराइजर्स हैदराबाद के 12 मैचों में 14 प्वॉइंट्स हैं. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मैचों में 12 प्वॉइंट्स हैं. ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स प्वॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है. इन 4 टीमों के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के अलावा गुजरात टाइटंस प्लेऑफ की रेस में बरकरार है. अब तक मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है, बाकी 8 टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.

इन टीमों की उम्मीदें भी हैं जिंदा…

दिल्ली कैपिटल्स पांचवें जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स छठे नंबर पर काबिज है. हालांकि, इन दोनों टीमों के बराबर 12-12 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट बेहतर है. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू प्वॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है. फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के 12 मैचों में 10 प्वॉइंट्स हैं. इसके अलावा गुजरात टाइटंस 12 मैचों में 10 प्वॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर है. बहरहाल, इन टीमों के बीच प्लेऑफ के लिए रोचक जंग देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें-

PAK vs IRE: आर्मी की ट्रेनिंग भी नहीं आई काम, आयरलैंड से हारी पाकिस्तान के भारतीय फैंस ने लिए खूब मज़े

MI vs KKR Weather: मुंबई-कोलकाता का मैच बारिश में धुलना तय? मौसम ने बढ़ाई फैंस की टेंशन



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp